पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस पर फायरिंग, सिपाही जख्मी

0
188
पुलिस चौकी में घुसकर

पुलिस चौकी में घुसकर दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिससे एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैलगई। दुकानों के शटर तब डाउन हो गए। घटना का एडीजी
यहां बता दें कि मामला युपी के जनपद बरेली की पुलिस चौकी नकटिया का है। यहां पर यशपाल नाम का एक फालोवर तैनात था। जिसको थाने से सम्बद्ध कर दिया गया था। वह इसी बात से नाराज हो गया। शुक्रवार शाम आठ बजे यशपाल अपने एक साथी विकास के साथ पुलिस चौकी आया उस समय यशपाल शराब के नशे में धुत था। यशपाल पुलिस चौकी में घुस गया। उसने सिपाही विशाल से पूंछा कि दरोगाजी कहां हैं सिपाही ने कहा नशे में हो क्या इस बात से ही यशपाल चिढ गया। उसने तत्काल ही अपनी कमर में लगा हुआ तंमचा निकाल कर सिपाही विशाल पर फायर कर दिया।

READ MORE ==बिसौली का छात्र बरेली से लापता, अपहरण की आशंका

इसके बाद उसने कई और फायर किए। फायर से सिपाही विशाल घायल हो गया। विशाल घायल होकर चिल्लाने लगा। इसके बाद यशपाल अपने साथी की मोटरसाईकिल से बैठकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। फायरिंग की इस घटना के बाद पुरे बाजार में हडकंप मच गया। दुकानों के शटर गिरने लगे। घटना की सूचना पर बरेली से लेकर लखनऊ तक की पुलिस में हडकंप मच गया। यह घटना पुलिस चैकी के बाहर बनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने चैकी में हमला करने वालों को पकडने के लिए चारों तरफ जाल बिछा दिया। घटना के लगभग दस घंटों के भीतर ही हमलावर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों हमलावरों को एक बाइक से जाते हुए देखा तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तब आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की जिससे एक सिपाही आमिर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी जिससे बदमाश यशपाल व उसके साथी विकास दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे में एसएसपी बरेली ने बताया कि फालोअर यशपाल व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय पेश किया जाएगा।

READ MORE ==बदायूं के गेस्ट हाउस में नाबालिग जोडे आपत्तिजनक हालत में पकडे

(Visited 533 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here