स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक व सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही दोनों ने अपनी अपनी जीत के दावे भी किए।
भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मंत्री महेश चंद्र गुप्ता विधायक हरीश शाक्य के साथ जुलूस की शक्ल में नोमिनेशन हाल पहुंचे जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय भाजपा के अधिकांश नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री वीएल वर्मा ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है। जनता भाजपा की रीतियों नीतियों से प्रभावित है। भाजपा सरकार जो कर सकती है वह कोई और नहीं कर सकता है। प्रत्याशी वागीश पाठक ने कहा कि सभी वोटर्स को भाजपा की रीतियों व नीतियों से प्रभावित हैं इसी आधार पर उनकी जीत निश्चित है।
इधर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सिनोद शाक्य सपा कार्यालय से पार्टी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य एवं शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव के साथ नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। निर्धारित समय नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य की जीत निश्चित है। अधिकांश वोटर सपा प्रत्याशी को जिताने को ही वोट करेंगे। यह पूंछे जाने पर कि जिलापंचायत चुनाव में भी आप लोग चुनाव जीतने का दावा कर रहे थे इस बार भी इसके जबाव में उन्होंने कहा था कि पिछली बा रवह धांधली करने में सफल रहे थे इस बार हम लोग पहले से ही सजग हैं कोई भी धांधली का मुंहु तोड जबाव दिया जाएगा। पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने कहा कि भाजपा कोई चिंता की बात नहीं है हमारी जीत निश्चित है मारने वाला भी भगवान है व जिंदा करने वाला भी भगवान ही है।
एमएलसी चुनाव: वागीश व सिनोद दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल
(Visited 125 times, 1 visits today)