काला दूल्हा देख दुल्हन ने फेंक दी वरमाला, शादी से इंकार

0
589
गुन्नौर में शादी को तैयार दूल्हा

काला दूल्हा देखते ही दुल्हन इतना भड़क गई कि उसने वरमाला फेंक दी और शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद घराती व बराती दुल्हन को मनाने में जुटे रहे लेकिन उसने मानने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
मामला यूपी के जनपद बरेली के थाना सिरौली के ग्राम शाहपुर का है जहां दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का काला रंग देखा वैसे ही उसने शादी से इंकार करते हुए जयमाला फेंक दी। चाहे कुछ हो जाए इस काले दूल्हे के साथ हरगिज शादी नहीं करूंगी। शाहपुर गांव में सर्वेश श्रीवास्तव की पुत्री के विवाह को लेकर तैयारियां की गई थीं। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। आंवला के ग्राम लक्ष्मीपुर के धर्मपाल श्रीवास्तव रविवार रात बरात लेकर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। धूमधाम से बरात चढ़ी। बरातियों ने खाना शुरू किया। इस दौरान जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।

Read More ——-थाना बजीरगंज: शराब पीते दरोगा का फोटो वायरल, लाइन हाजिर

दुल्हन जब स्टेज के समीप पहुंची तो दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर स्टेज पर चढने में मदद की। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने उसका काला रंग व सीधा स्वभाव देखकर दंग रह गई। जिसके बाद दुल्हन ने तत्काल फैसला लेते हुए जयमाला डालने से इन्कार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने जयमाला फेंक दी। जिस पर घरवालों व वर पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
जब बात नहीं बनी तब बारात रात में ही वापस चली गई। कन्या पक्ष ने शादी से पूर्व लग्न समारोह पर बाइक सहित लगभग 2.50 लाख रुपये खर्च किए थे। इस मामले में की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दहेज के समान आदि को लेकर दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास किया जा रहा है। बरात वापस लौटने के बाद यह शादी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी है।  Read More ——-थाना फैजगंज बेहटा: तमंचे के साथ फोटो वायरल, नहीं हुई कारवाई

 

(Visited 685 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here