बदायूं: पुलिस व वकीलों में झडप व हाथापाई

0
330

यूपी के बदायूं जनपद में शक्रवार को पुलिस व वकीलों में झडप व हाथापई हुई इसके बाद वकीलों ने पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी है।
यहंा बता दें कि शुक्रवार को अधिवक्ता वंदना कश्यप इमरान नाम के एक अभियुक्त को सरेंडर करने वाली थीं। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई थी। पुलिस सिविल डेªस में कचहरी परिसर में खडी हो गई थी। जैसे ही अधिवक्ता इमरान को लेकर कोर्ट पहुंची वैसे ही सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने इमरान को खींचना शुरू कर दिया। काफी दूर तक खींच कर ले भी गए इसी समय अधिवक्ता वंदना कश्यप उसे बचाने का प्रयास कर रही थीं। इसी समय अन्य वकीलों को जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही अन्य वकीलों ने भी इमरान को पुलिस द्वारा खींच कर ले जाने का विरोध किया। इसके बाद पुलिस व वकीलों में झडप शुरू हो गई यह झडप हाथापाई तक पहुंच गई।

Read More —–कपडा व्यापारी से हुई लूट मामले में एसएसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना, शीघ्र खुलासे के निर्देश

वकीलों की संख्या बढती देख पुलिस ने भागना उचित समझा और भाग गई। इसके बाद अधिवक्ता वंदना कश्यप ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
यहां गौरतलब है कि आरोपी इमरान उर्फ इलायची मुरादाबाद का रहने वाला है। इमरान उर्फ इलायची पर सहसवान पुलिस ने पुलिस मुठभेड का एक मामला दर्ज किया था। जिसमें इमरान उर्फ इलायची को भागा हुआ दिखाया था। पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश देकर उसे सरेंडर का दबाव बना रही थी। इमरान उर्फ इलायची फोन से एक दरोगा के संपर्क में था। दरोगा चाह रहा था कि इमरान उर्फ इलायची पुलिस में सरेंडर करे जबकि इमरान कोर्ट में सरेंडर की बात कर रहा था। इसीसिले में शुक्रवार को वह सरेंडर करने अधिवक्ता वंदना कश्यप के साथ आया था। जानकारी मिलने पर पुलिस एसओजी टीम भी वहां लग गई थी। जो इमरान को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार करना चाहती थी। इसीलिए वह सादा वर्दी में न्यायालय में मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस किसी और मामले के खुलासे के इरादे से थी। इसलिए इमरान उर्फ इलायची को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाना चाहती थी। पुलिस की इस हरकत से शहर का माहौल भी बिगड सकता था। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के खिलाफ कारवाई होने की संभावना है।

Read More ——–हाईकोर्ट की रोक पर चला बुलडोजर अधिकारियों से होगी वसूली

(Visited 357 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here