भगवान गणेश की पूजा करने पर रूबी खान के खिलाफ फतवा जारी

0
165
भगवान गणेश, रूबी खान

मुस्लिम भाजपा नेता को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करना भारी पड गया। देवबंद के मुफ्ती ने उसके खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। भाजपा नेता ने इसे जेहादी सोच करार दिया है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के अलीगढ का है। यहां की रहने वाली मुस्लिम भाजपा नेता रूबी आसिफ खान भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष हैं। रूबी खान ने अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है। इसके साथ ही वह भगवान गणेश का विधिवत पूजन भी किया। इसकी जानकारी मिलने पर देवबंद के मुफ्ती मौलाना अरशद फारूखी ने रूबी खान के इस कार्य को गैर इस्लामी बताया है। वास्तव में रूबी खान ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर इस मामले में राय जानी थी। इस पर मुफ्ती ने कहा है कि वैसे तो भगवान गणेश की हिन्दू धर्म में बडी मान्यता है। वह हिन्दुओं के लिए पूजनीय हैं। हिन्दुओं में मान्यता है कि उनकी पूजा अर्चना से सुख समृद्धि आती है।

READ MORE बदायूं की जामा मस्जिद का नीलकंठ महादेव मंदिर होने का मुकदमा

लेकिन मुस्लिम धर्म में मूर्ति पूजा की कोई मान्यता नहीं है। इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी की भी मान्यता नहीं है। मुफ्ती ने बताया कि यह पूर्ण रूप से गैर इस्लामिक है। इसलिए जो हुक्म गैर इस्लामिकों के लिए है वहीं हुक्म इनके लिए है। फतवे की जानकारी के बाद रूबी खान ने कहा कि जो लोग देश का बंटवारा चाहते हैं। यह सब उनकी सोच है। यह देश सबका है हम सबको मिलकर सभी के त्योहार मनाने चाहिए। रूबी खान ने यहां तक कह दिया कि इस प्रकार की सोच वाले मुफ्ती व मौलाना उग्रवादी व जेहादी सोच के होते हैं। यह देश में रह कर हिंदुस्तान की बात नहीं करते हैं। सच्चे मुसलमान इस तरह की बात नहीं करते हैं। रूबी का कहना है कि वह हिन्दुओं के सभी त्योहार पहले से ही मनाती रही हैं, और आगे भी मनाती रहेंगी। यहंा गौरतलब है कि कट्टरपंथियों ने हर हर शंभु भजन गाने पर गायक कलाकार फरमानी नाज को भी तौबा करने को कहा गया था।

READ MORE मानसिक विक्षिप्त युवक के साथ कुकर्म करने वालों पर मुकदमा दर्ज

(Visited 251 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here