तीसरी शादी कर रहे दूल्हे को दूसरी पत्नी ने चप्पलों से पीटा

0
479
gadarpur news

तीसरी शादी कर रहे एक दूल्हे पर अचानक से आफत उस समय आ गई जब उसकी दूसरी पत्नी मौके पर पहुंच गइ्र उसने दूल्हे को चप्पलों से जमकर धुन दिया। बाद में पुलिस ने जैसे तैसे ले जाकर उसको बचाया।
मामला गदरपुर के मोहल्ला बुद्धबाजार स्थित काम्बोज धर्मशाला का है। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वार चार की रस्म चल रही थी। इसी समय एक महिला ने आकर दूल्हे पर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी। जब दनादन चप्पलें पडनी शुरू हुईं तब सब लोगों की नजर गई। चप्पलों से पिटाई का कारण उस महिला से पूंछा तब उसने बताया िकवह दूल्हे की दूसरी पत्नी है। यह सुनकर सभी भौंचक्के रह गए। पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि उसका मायका मेरठ में है

Read More ——–थाना बजीरगंज: मंगला माता मंदिर पर दो महिलाओं की चेन स्नेचिंग

जबकि दूल्हा मुरादाबाद तहसील के एक गांव का है। महिला की इस दूल्हे से 27 अपे्रल 2021 को शादी हो चुकी है। यह दहेज का बहुत ही बडा लोभी है इसलिए यह तीसरी शादी कर रहा हैं। यह सुनकर लडकी पक्ष के लोगों ने भी दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुुचते ही पुलिस ने दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जैसे तैसे उसकी जान बची। इसी समय मौके पर मौजूद लोगों ने दूल्हे के चप्पलों से हुए स्वागत का वीडियो बना लिया। यह वीडियो शीघ्र ही वायरल हो गया। खैर सभी लोग इस वीडियो को देखकर जमकर चटखारा ले ले कर खुश हो रहे हैं

Read More ———-सिपाहियों ने कोतवाली में ही प्रोपर्टी डीलर को लूटा, गिरफ्तार

(Visited 395 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here