सपा विधायक ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भेंट किए 100 तिरंगा

0
304
SP MLA gifted Tri colour by Ashutosh Maurya

समाजवादी पार्टी के बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को तिरंगा भेंट किए।
यूपी के जनपद बदायूं की बिसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक आशुतोष मौर्य ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को 100 तिरंगा झण्डे भेंट किए। आशुतोष मौर्य ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता राहुल शर्मा को झण्डे देते हुए तीन फोटो भी अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी का लक्ष्य हर घर तिरंगा लहराता दिखाई देना चाहिए। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, श्रेष्ठ शर्मा, सपा नेता प्रभाकर शर्मा लिट्टे आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

(Visited 350 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here