सभासद मोनू महाजन लडेंगे पालिकाध्यक्ष चुनाव, ठोंकी ताल

0
475
Bisauli

सभासद मोहित कुमार उर्फ मोनू महाजन पालिकाध्यक्ष का चुनाव लडेंगे। इसके लिए उन्होंने जनसंपर्क भी प्रारम्भ कर दिया है। इससे पहले से चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों में भी खलबली शुरू हो गई है।
यूपी में विधानसभा का चुनाव पूर्ण हो चुका है अब नगरपालिका व नगर पंचायतों के चुनाव भी इसी वर्ष होने पूर्व निर्धारित हैं। सब कुछ सही रहा तब नवंबर 2022 में चुनाव होने हैं। चुनाव का समय करीब आने के कारण चुनाव लडने के इंट्रेस्टिड प्रत्याशियों ने रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में सभासद मोनू महाजन ने भी पालिकाध्यक्ष चुनाव लडने का मन बना लिया है। यहां बता दें कि मोहल्ला बुद्धबाजार के महाजन परिवार के रहने वाले मोनू महाजन के पिता दिनेश गुप्ता के ताऊ हरद्वारी लाल पूर्व में बिसौली के चेयरमेन रह चुके हैं। मोनू का शुरूआती शौक पहलवानी था। इसके बाद कुछ आर्थिक कमजोरी आने पर वह नौकरी करने बाहर चले गए थे।

Read More —— पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है

इसके बाद वापस आने के बाद मोनू महाजन ने रियल स्टेटक का कारोबार शुरू किया है। इस समय मोनू महाजन नगर बिसौली के साथ साथ आप पास के कई नगरों में रियल स्टेट का कारोबार कर रहे हैं। चुनाव लडने का कारण पूंछने पर मोनू महाजन ने बताया कि नगर में कई जगहों ने सडकें टूटी हुई हैं। पानी की व्यवस्था नगर में अक्सर खराब रहती है। इसके साथ ही पूरे नगर में आस पास गंदगी रहती है नगर का कूडा इधर उधर फैला रहता है जिसका कोई भी विधिवत निस्तानण नहीं है। नगर पालिका का अपना कोई भी स्कूल नहीं है। गरीब लोगों के बच्चों को कान्वेन्ट की सुविधा दिलाने के लिए एक नगरपालिका का नया कान्वेंट स्कूल खुलवाया जाएगा ताकि गरीबों के बच्चे भी कम फीस में कांवेंट की सुविधा प्राप्त कर सकेें। मोनू महाजन ने बताया कि नगरपालिका की काफी जमीन दबंगों के कब्जे में है। इस जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

Read More ———थाना बिसौली: मदनजुडी बवाल के मामले में बवालियों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

यहंा बता दें कि मोनू महाजन अक्सर समाज सेवा भी करते रहते हैं। कोरोना काल में मोनू महाजन ने कई गरीब बस्तियों में कोरोना किटों का वितरण किया था। इसके साथ ही गरीब परिवारों की लडकियों की शादी में भी सहयोग करते रहते हैं। मोनू महाजन ने बताया वह अक्सर समाज सेवा करते रहते हैं समाज सेवा करने में बहुत सुकून मिलता है। इसी समाज सेवा के लिए पालिका चुनाव लडना चाहता हूं ताकि इस माध्यम से समाज के हरवर्ग की सेवा कर सकूं। चुनाव का परिणाम तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल पालिकाध्यक्ष चुनाव के दावेदारों में एक नाम और शामिल हो गया है।

Read More ———बिसौली में 11 भू माफिया चिन्हित, होगी कारवाई

(Visited 729 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here