बरेली की मुस्लिम महविश बन गईं महिमा मौर्य, पडोसी शरण मौर्य से की शादी

0
257
बरेली की मुस्लिम महविश धर्मपरिवर्तन कर महिमा मौर्य बन

बरेली की मुस्लिम महविश बन गईं महिमा मौर्य । महविश ने अपने प्रेमी पडोसी शरण मौर्य से शादी कर अपना घर बसा लिया है। हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के बाद महविश उर्फ महिमा मौर्य ने कहा कि अब मैं हमेशा हिन्दू ही रहूंगी।
यहां बता दें कि जनपद बरेली के थाना भुता के गांव सिंगारी मुरावान की रहने वाली महविश उर्फ महिमा व उसके प्रेमी शरण मौर्य का घर आमने सामने ही है। महिमा ने बताया कि एक दिन दोनों छत पर थे इसी समय उसकी नजर शरण मौर्य पर पडी तब शरण मौर्य में उसे अपनापन दिखाई दिया। इसके बाद एक दिन दोनों की नजरें चार हो गईं। फिर दोनों ने एक दूसरे को इशारा करना शुरू कर दिया। इशारों के बाद दोनों आपस में बात चीत भी करने लगे। बातचीत करते करते एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया।

READ MORE ==बिसौली सीएचसी नसबंदी शिविर में लापरवाही आपरेशन के बाद फर्श पर लिटा दिए मरीज

इस निर्णय के समय महिमा की आयु 18 साल से कम थी। दोनों ने बालिग होने तक शादी का इंतजार किया। अब महिमा की आयु 21 साल हो चुकी है। महविश उर्फ महिमा ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने का निर्णय ले लिया इस कारण से उसने अपना धर्मपरिवर्तन भी कर लिया। इसकी जानकारी जब महविश के पिता को पता लगा तब पिता ने धमकी दी कि अगर शरण से शादी करने का विचार किया तो तेरी बोटी बोटी काट दी जाएगी। इसके बाद महविश प्रेमी शरण मौर्य के साथ घर से मौका पाते ही भाग गई। इसके बाद महविश के पिता ने महविश को नाबालिग बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन वह बालिग है और अपना बयान भी दे चुकी है। उसने यह भी कहा कि मेरे व मेरे ससुराल के खिलाफ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मेरे मायके वाले ही जिम्मेदार होंगे। बरेली की महविश बन गईं महिमा मौर्य यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

READ MORE ==दो दरोगा व सिपाही ने कारोबारी से लूट लिए साढे पांच लाख

(Visited 370 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here