थाना बिसौली : मदनजुडी बवाल मामले में 28 नामजद समेत 200 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

0
326

जनपद बदायूं के थाना बिसौली के ग्राम मदनजुडी पर 11 अप्रेल की शाम को हुए बवाल के मामले में बवाल करने वालों के खिलाफ 28 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्र बताते हैं कि कई बवाली अपने घर से फरार हो गए हैं।
यहंा गौरतलब है कि 11 अप्रेल की शाम को ग्राम मदनजुडी निवासी जितेंद्र अपने बिसौली से दवाई लेकर अपने घर आ रहा था कि अचानक ही तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मदनजुडी के सैकडों की संख्या में लोग एमएफ हाईवे पर आ गए, और जितेंद्र की लाश रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तब ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे थानाध्यक्ष बजीरगंज की गाडी टूट गई।

Read More ——सभासद मोनू महाजन लडेंगे पालिकाध्यक्ष चुनाव, ठोंकी ताल

इसके साथ ही आरोपियों ने पुलिस की गाडी को भी आग लगाई थी। पुलिस ने भागकर इधर उधर छिपकर स्वयं को बचाया था। लगभग तीन घंटे तक हाईवे इन बवालियों के हवाले रहा था। इसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे हाइवे को खुलवाया। इन बवालियों ने कई प्राईवेट गाडियों को भी तोड दिया था। चूंकि हाईवे जाम करना पुलिस पर पथराव करना व थाना प्रभारी की गाडी तोडना अपराध है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 28 नामजदों के साथ ही 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामलां धारा 147, 148, 332, 353, 153, आईपीसी, 3/4 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम व 7 क्रिमनल ला संशोधन अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है। यह सभी धाराऐं बेहद ही गंभीर हैं। इनमें 3/4 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम व 7 क्रिमनल हा ंसशोधन अधिनियम व धारा 153 ए आईपीसी ज्यादा खतरनाक हैं। पुलिस ने आरोपियों के नाम बताने से स्पष्ट मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी नाम गोपनीय रखे जा रहे हैं। इसके साथ ही मौके की वीडियो को भी देखा जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा बख्शा नहीं जाएगा।

Read More —– पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है

(Visited 462 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here