मुरादाबाद: उद्योगपति ने दान की 600 करोड की सम्पत्ति

0
425

महादानियों में कर्ण का नाम सबसे पहले आता है लेकिन कलियुग में भी दानियों की संख्या में कोई कमी नहीं हैं। हाल ही में एक उद्योगपति ने अपनी लगभग 600 करोड की संपत्ति गरीबों को दान कर दी। जिसकी चारों ओर चर्चा की जा रही है।
यहंा बता दें कि यूपी के जनपद मुरादाबाद के एक उद्योगपति डा अरविंद गोयल की संपत्ति गरीबों की समस्या को देखकर बेहद परेशान हो जाया करते थे। एक समय वह एक ट्रेन में कहीं यात्रा कर रहे थे इसी समय उन्होंने देखा कि एक आदमी भीषण ठंड में बिना जूते के बिना कंबल के लेटा हुआ था। उन्हें लगा कि इतनी गरीबी कि वह इस भीषण ठंड में भी अपने लिए गर्म कपडों की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इस समय गोयल ने अपने जूते उतार कर उस गरीब को दे दिए थे। यह घटना लगभग 25 साल पहले की है इसी समय डा अरविंद कुमार गोयल ने ठान लिया था कि वह अपनी संपत्ति गरीबों के लिए दान कर देंगे।

READ MORE +++बदायूं शस्त्र कार्यालय पर डीएम ने लगवाया ताला, जांच शुरू

इसके बाद उद्योगपति के मन में यह बात चलती रही, अरविंद कुमार गोयल ट्रस्टों को भी अपनी संपत्ति दान करते रहे हैं। इसी सिलसिले में गोयल 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों, बृद्धाश्रम और अस्पतालों में ट्रस्टी हैं। कोरोना काल में डा गोयल ने 50 गांवों को गोद लेकर उनकी मूल समस्याओं भोजन व दवाओं का उचित प्रबंध किया था। डा गोयल ने अब जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी पूरी कुल 600 करोड की संपत्ति दान करने के लिए पत्र लिखा है। डा गोयल ने केवल अपनी मुरादाबाद की कोठी ही अपने पास रखी है इसके अलावा पूरी की पूरी संपत्ति योगी सरकार को दान करने की घोषणा की है। डा गोयल के इस फैसले में उनकी पत्नी व बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं। डा अरविंद गोयल के परिवार में पत्नी रेनू गोयल के साथ ही एक दो बेटे मधुर व शुभम हैं। मधुर गोयल मुंबई में रहते है जबकि छोटे बेटे शुभम पिता के साथ समाज सेवा करते हैं।

READ MORE +++द्रौपदी मुर्मू की रोचक प्रेम कहानी

(Visited 664 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here