भाजयुमो नगर अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

0
1264

रविवार को थाना बिसौली में अजीब घटना हुई जिसमें भाजयुमो बिसौली नगर अध्यक्ष किसी काम से थाना बिसौली गए थे। उन्होंने एक शहवाज नाम के युवक को थाने में बंद देखा। लाकअप में बंद युवक ने नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ’अभी’ से मदद मांगी। इस पर नगर अध्यक्ष पहरा देने वाले पहरेदार से पूंछकर युवक से बात करने के लिए लाकअप के सामने पहुंच गए। इस घटना को देखते हुए एसएसआई प्रदीप कुमार विश्नोई अपना आपा खो बैठा। उसने नगर अध्यक्ष को गाली गलौज तक कर दिया। एसएसआई के साथ ही हेड मोहर्रिर इंद्रजीत व सिपाही विष्णु कुमार सिंह ने भी अभी से जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही इन तीनों ने अभिषेक शर्मा ’अभी’ को अभद्रता करते हुए लाकअप में डाल दिया। इसकी जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह को मिली उन्हांेने तत्काल ही नगर अध्यक्ष को लाकअप से बाहर निकाल दिया। इस घटना की सूूचना भाजपा कार्यकर्ताओं में जंगल की आग की तरह फैल गई, इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों को ही हटाने के साथ ही लाइन हाजिर करने की मांग कर डाली। इस घटना की सूचना भाजपा के कर्मठी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के पास पहुंच गई। कार्यकर्ता के अपमान की सूचना से जिलाध्यक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहंुच गया। उन्होंने तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को मामले से अवगत कराया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी पुलिस कप्तान ओपी सिंह से बात की उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है कार्यकर्ता के सम्मान से किसी को भी खिलवाड की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण को मामले की जांच के लिए थाना बिसौली भेजा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई, हेडमोहर्रिर इंद्रजीत व सिपाही विष्णु कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। अपने कार्यकर्ता के लिए इतनी कर्मठता से कार्य करने की शैली से जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की पूरे नगर में जबकर प्रशंसा हो रही है। लोग कहते हैं कि अब तक भाजपा में कार्यकर्ता के सम्मान के लिए इसी कर्मठता की कमी थी।

 

(Visited 808 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here