भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर की हार के चार कारण

0
1376

यूपी चुनाव 2022 सम्पन्न हो गए हैं। इस बार बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी 2017 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन के मुकाबले जिले में फेल हो गई। इसी मामले में बिसौली विधानसभा में सपा ने भाजपा हरा दिया। इसके क्या क्या कारण हो सकते हैं भाजपाई इसकी समीक्षा कर रहे हैं। उन सबकी समीक्षा से मैंने भी कुछ निष्कर्ष निकाला है जिसे आगे समझते हैं।
सजातीय वोटों पर असफल प्रयास
इस हार का सबसे बडा कारण जो चर्चा मेें है वह यह है कि विधायक कुशाग्र सागर ने सबसे ज्यादा प्रयास अपने सजातीय वोटों पर किया। इस वजह से भाजपा का कोर वोटर उनसे नाराज भी बताया जा रहा है इसके बावजूद भी उनका ध्यान उसी ओर रहा। लेकिन सजातीय वोट तो बसपा का कोर वोटर है और वह वहीं रहा। विधायक व उनके समर्थकों को 50 प्रतिशत से अधिक वोट की उम्मीद थी लेकिन उनका यह अंदाजा फेल गया। अधिकांश लोग बसपा प्रत्याशी को 15 हजार के आस पास वोट बता रहे थे जबकि बसपा प्रत्याशी को 23400 वोट मिलना सिद्ध करता है कि बसपा का कोर वोटर उसके साथ ही रहा। विधानसभा क्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत सवर्णों पर हुई कारवाई का आरोप भी विधायक पर ही लगाया जा रहा है।
बिसौली नगर में सपा का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
बिसौली नगर में भाजपा अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहंा सपा ने अबतक का विधानसभा चुनाव का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिस कारण से भी भाजपा पिछड गई। यहां भाजपा को लगभग 8471 जबकि सपा को लगभग 5422 के लगभग वोट मिले सपा वैसे तो भाजपा से पिछड गई लेकिन अपना अबतक का किसी भी विधानसभा चुनाव का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर गई।
स्थानीय नेताओं की नाराजगी का प्रभाव।
इस मामले में यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है कि कई स्थानीय नेताआंे का भी विरोध था। यह विरोध भी इस चुनाव पर भारी रहा। इन नेताआंे से नाराज लोग भाजपा के साथ तो रहे लेकिन वोट के समय उन सबने अपना गुस्सा दिखा दिया जिस कारण से बगरैन जैसे भाजपाई गढ में भी भाजपा घट गई।
मौर्य वोटों का बिखराव
इस चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोडकर सपा में जाने का प्रभाव इस सीट पर भी पडा। यहां मौर्य वोट जिसे भाजपा का वोट माना जाता है बिखर गया। वैसे अधिकांश वोट तो भाजपा को ही मिला लेकिन इस वोट की अच्छी खासी मात्रा सपा को भी मिल गई जबकि बाबू सिंह कुशवाहा की जनअधिकार पार्टी की प्रत्याशी रेखा चंद्रा को भी कुछ मौर्य वोट मिले।

(Visited 943 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here