दो एक्जिट पोल में बनी सपा की सरकार

0
766

जहां अधिकांश टीवी चैनल व एक्जिट पोल भाजपा की सरकार की पुनः वापसी की बात कर रहे हैं वहीं दो एक्जिट पोल ऐसे भी हैं जो सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे है। यह एक्जिट पोल प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इन एक्जिट पोल की बात करें जहां यह सपा की सरकार के लिए जरूरी बहुमत दिखा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सपा के वोट शेयर में भी बढोतरी दिखा रहे हैं।
यहां बता दें कि देशबंधु एक्जिट पोल एवं 4 पीएम एण्ड पालिटिक्स डाट इन ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया हैं इन दोनों की बात मानें तो देशबंधु के सर्वे के अनुसार सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है इसके साथ ही भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। बहुजन समाज पार्टी को 10 से 24 सीटें तक मिलने की बात कही गई है जबकि अन्य को भी 0 से 6 सीटें तक मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं अगर 4 पीएम और द पालिटिक्स डाट इन के सर्वे की बात करें तब इसमें भी सपा की सरकार बनाई गई है। इस सर्वे के अनुसार समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल रही हैं। जबकि भाजपा को इस सर्वे के अनुसार 157 सीटें मिलती बताई गई हैं। बसपा को 6 व कांगे्रस को 1 सीट मिलने की बात सामने आई है। इस सर्वे के अनुसार एक सीट अन्य को भी मिल सकती है।
अगर इन सर्वे की आगे बात करें तो इनके अनुसार 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घटता बताया जा रहा है जबकि सपा के वोट शेयर में बढोत्तरी दिखाई गई है। 2017 में भाजपा को 39.67 प्रतिशत वोट मिला था जो इस बार घटकर 32 प्रतिशत बताया जा रहा है, सपा को 2017 में 21.82 प्रतिशत वोट मिला जो इस बार बढकर 41 प्रतिशत तक पहुंचने की बात कही है।
इधर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्जिट पोल को नकार दिया है उन्होंने कहा है कि असली बात जनता का पोल ही बताएगा। इस बार जनता डबल इंजन की सरकार की पटरियां उखाडने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलना तय है। यह ंबात सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट के जरिए कही हैं उन्होंने इसके साथ ही सभी मतदाताआंे का आभार भी जताया है।

(Visited 249 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here