पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी गाडी से अपनी ही सोसायटी के गेट में टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
![](http://amarbhasker.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_20220227-220708_Google-300x249.jpg)
पुलिस के थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांबली ने लापरवाही से गाडी चलाते हुए सोसायटी के गेट में टक्कर मार दी जिससे गेट का कुछ हिस्सा टूट गया। साथ ही मौके के चैकीदार एवं वहां के निवासियों से बहस भी की थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मौके पर पहुचंी पुलिस ने कांबली को तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया। कांबली पर आईपीसी की धारा 279, 337 एवं 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके खिलाफ यह रिपोर्ट बांद्रा थाने में दर्ज की गई है। इसके बाद जमानत पर विनोद कांबली को रिहा कर दिया गया है। कांबली अपनी हेयर स्टायल या बातचीत करने के किसी ना किसी अंदाज से अक्सर चर्चाआंे में रहते है।
यहां याद रहे कि अभी कुछ ही की बात है कि विनोद कांबली के साथ ऑनलाइन ठगी भी हुई थी। कांबली से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की रकम ठग ली थी। इसके बाद कांबली ने इस मामले की रिपोर्ट भी बांद्रा थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी भी विवेचना चल रही है।