भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी सपा में शामिल

0
597

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है इसकी घोषणा स्वयं अखिलेश यादव ने मंच से की। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अखिलेश यादव आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आजमगढ में एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसी समय सपा मुखिया ने मयंक जोशी का मंच पर ही स्वागत किया।

Rita and mayank —–Phaot Social Media

जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सांसद के बेटे मयंक जोशी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ जाएगा। इसके बाद यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन में आज आप लोगों से आजमगढ की सभी सीटों को जिताने की अपील करने आया हूं। बीजेपी सरकार मे किसानों व नौजवानों एवं मजदूरों सभी को भारी परेशानी से गुजरना पड रहा है। सभी सरकारी संस्थाओं को बीजेपी लगातार बेचती जा रही है। अगर बीजेपी से यह सब बचाना है तब हम सबको बीजेपी को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने भाजपा नेता अमित शाह के उस वक्तव्य के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका यह वीडियो देख लोग हंसते हंसते लोट पोट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक बडे नेता ने कहा था कि 12 वीं के बाद इंटर करने वालों को लेपटाप दिया जाएगा। यहां यह भी अच्छा हुआ कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इंटर के बाद हाईस्कूल करने वालों को लेपटाप दिया जाएगा।
रीता बहुगुणा बोलीं मैं भाजपा में थी भाजपा में ही रहूंगी।
अखिलेश यादव की जनसभा में मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों से कहा िकवह इस समय संसदीय राजभाषा समिति के कार्यक्रम के कारण इस समय त्रिपुरा में हैं। बेटे के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात टीवी चैनलों के माध्यम से मिली है। वह इस समय इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती। मेरे व्यक्तिगत विषय की बात करें तो मैं भाजपा में थी और भाजपा में ही रहूंगी। यहां बता दें कि इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में अपने बेटे मयंक जोशी को विधानसभा का टिकिट मांग चुकी हैं। लेकिन भाजपा ने मयंक जोशी को टिकिट नहीं दिया था। इससे मयंक जोशी पहले से ही नाराज चल रहे थे।

(Visited 152 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here