अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

0
679
Sonakshi Sinha ------Photo Social Media

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा लगातार अदालत से अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किए गए हैं। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है िक अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को दिनांक 24 अप्रेल तक गिरफ्तार कर न्यायालय उपस्थित करे। गैरजमानतीय वारंट का यह आदेश मुरादाबाद एसीजेएम 4 की अदालत ने जारी किया है।
यहंा बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा पर मुरादाबाद के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने वर्ष 2018 में कटघर थाने में 36 लाख रूपए धोखाधडी व हडपने का मुकदमा दर्ज करा था। जिसमें थाना पुलिस के द्वारा आरोप पत्र न्यायालय एसीजेएम 4 की अदालत में दायर किया गया है। जिसमें अनुपस्थित रहने के कारण अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

Sonakshi Sinha ——Photo Social Media

प्रमोद शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप लगाया लगाया है कि उन्होंने अभिनेत्री के साथ कान्ट्रेक्ट साइन किया था कि जिसमें दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने आना था। इसके लिए उन्हें सोनाक्षी की काटेªक्ट की रकम के साथ ही प्लेन की आने जाने की टिकिट भी दी थी। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आईं थीं। जिससे आयोजकों को भारी नुकसान हुआ था। यह कार्यक्रम दिल्ली के श्री फोर्ड आडीटोरियम मे होना था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोनाक्षी सिन्हा ने जारी किया था। इस कार्यक्रम के लिए अभिनेत्री को आयोजकांे ने 29 लाख 92 हजार रूपए का भुगतान किया था इसके साथ ही हवाई जहाज के आने जाने का टिकिट भी दिया था। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रमोद शर्मा ने पर्याप्त प्रयास किया था इसके बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जब प्रमेाद शर्मा ने आत्महत्या का प्रयास किया तब पुलिस ने जैसे तैसे मुकदमा दर्ज किया था।

Sonakshi Sinha ——Photo Social Media

इस मुकदमे के दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की थी इसके लिए बयान दर्ज कराने के लिए एक बार पुलिस के पास सोनाक्षी सिन्हा मुरादाबाद आ चुकी हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने धारा 406 व 420 आईपीसी के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय दाखिल किया है।

(Visited 330 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here