103 साल का दूल्हा और 49 साल की दुल्हन, है ना कमाल

0
74
103 साल का दूल्हा

103 साल का दूल्हा और 49 साल की दुल्हन, है ना कमाल की बात। इस बात की पूरे इलाके में चर्चा है। इस उम्र में शादी का क्या मतलब है इस बात के लिए बुजुर्ग दूल्हे ने विस्तार से बताया है।
आपको बताऐं कि पूरा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां पुराने शहर के रहने वाले हबीव मियां ने अपने से 54 साल छोटी फिरोज जहां से से निकाह किया है। हबीव मियां का कहना है कि वह निकाह के बाद प्रसन्न हैं। यह दिल का मामला है उन्होने कहा शादी विवाह प्यार उम्र का मामला नहीं है। दिल में गुंजाइश हो तो सब कुछ सही है।

READ MORE बदायूं में बीस हजार की रि-श्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

हबीव मियां की पहली शादी नासिक में हुई थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी लखनऊ में की थी। लेकिन दूसरी पत्नी भी इस दुनिया से रूखसत हो गईं। तब मैंने तीसरी शादी की है। इधर उनकी पत्नी फिरोज जहां का कहना है कि यह मेरी दूसरी शादी है। मेरे पहले पति का इंतकाल हो गया है। मैं जहां भी रह रही थी वहां अकेली थी। इसलिए मैंने अपनी दूसरी शादी का फैसला किया। मेरे पति स्वस्थ हैं। मैं अपने पति के साथ खुश हूं। 103 साल के हबीव मियां स्वतंत्रता सेनानी हैं। दोनों की उम्र में 54 साल के अंतर पर हबीव मियां कहते हैं कि जब दिल मिले हों तब उम्र कोई मायने नहीं रखती है। हम दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। हम दोनों एक दूसरे का खयाल रखते हैं।

(Visited 287 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here