बिसौली में बाईपास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक कुशाग्र सागर

0
200

बिसौली में बाईपास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाईपास की समस्या से अवगत कराया तब उनके साथ जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज शर्मा, वैभव मिश्रा व जिला भाजपा आईटी संयोजक संदीप चैहान थे।
यहां बता दें कि जनपद बदायूं की बिसौली विधानसभा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने नगर में दिन में अक्सर लग रहे जाम की समस्या के समाधान हेतु बाई पास की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के लिए भी उठाया। सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार कराने की भी मांग की। इसके साथ ही नगर पंचायत मुंडिया के विकास के लिए भी एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा व महत्वपूर्ण योजनाओं पर फीड बेक लिया। मुख्यमंत्री ने जिला आईटी संयोजक संदीप चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नमो एप डाउनलोड करने व विकसित भ्ज्ञारत एंबेस्डर बनाकर डिजिटल वालंटियर ज्यादा से ज्यादा बनाए जाऐं। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, वकीलों, डाक्टरों व व्यसाइयों को जोडने का प्रयास किया जाना चाहिए। इन सबको विकसित भारत अभियान का एंबेस्डर बनाया जाए।

(Visited 762 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here