शबनम खान बोलीं मुसलमान अल्लाह का इस्लाम पढें मुल्ला का नहीं

0
148
शबनम खान बोलीं मुसलमान

शबनम खान बोलीं मुसलमान अल्लाह का इस्लाम पढें मुल्ला का नहीं दिल्ली से पैदल अयोध्या जा रही समाज सेवी शबनम खान ने गुन्नौर में अपने स्वागत के दौरान यह बात कही। मुसलमानों को 22 जनवरी को दीप जलाकर अपने सेक्यूलर होने का प्रमाण देना चाहिए।
यहां बता दें कि दिल्ली की समाजसेवी शबनम खान दिल्ली से पैदल ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रही हैं। आज शबनम खान यूपी के जनपद संभल के गुन्नौर पहुंची थीं। गुन्नौर पहुंचने पर हिन्दू संगठनों ने शबनम खान का भव्य स्वागत किया। उन्हें पगडी व पटका पहनाकर उनका स्वागत हुआ। वह बोलीं कि राम मंदिर के नाम से मन श्रद्धा से भर जाता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अल्लाह का इस्लाम पढना चाहिए मुल्ला का नहीं पढना चाहिए। मुल्ला का इस्लाम पढने से ही मुसलामानों की आज यह स्थिति हुई है।

READ MORE दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से किया रेप वीडियो बनाया

शबनम खान बोलीं जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे उसी दिन देश में रामराज आ गया था। अगर आप हनुमान बनकर मोदी को देखेंगे तो उनमें भगवान राम दिखाई देंगे। उन्होंने मुसलमानों से आहवान किया कि वह भी आगामी 22 जनवरी भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा वाले दिन अपने घरों व मस्जिद में दिए जलाऐं। वह बोलीं कि योगी जी के आने से गुंडों पर बडे हद तक लगाम लगी है। काशी व मथुरा के सवाल पर शबनम खान ने कहा कि यह कटु सत्य है कि मुगलों ने मंदिरों को तोडकर उनपर मस्जिद बनाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार में मुसलमानों की हालत पहले से बेहतर हुई है। मोदी राज में मुसलमान पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है। मुसलमानों को अल्लाह का इस्लाम पढना चाहिए जो मुल्ला का इस्लाम पढेगा वह गर्त में जाएगा। रोहिंग्याओं के सवाल पर शबनम बोलीं कि वह बलात्कारी व चोर हैं। मोदी ने ही मुसलमानों को तीन तलाक व हलाला जैसी कुप्रथाओं से बाहर किया है।

एसटीएफ ने एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय का किया एनकाउण्टर

(Visited 281 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here