बदायूं में 42 की भावी का दिल 21 के देवर पर आया, पति से बगावत कर पहुंची थाने

0
206
बदायूं में 42 की भावी

बदायूं में 42 की का भावी दिल 21 साल के अपने देवर पर आ गया। पति को पता लगा तब वह पांच बच्चों की मां अपने पति से बगावत कर थाने पहुंच गई। थाने पहुंचने के बाद पूरा मामला समाज मेें फैल गया लेकिन भावी अपने पति के साथ रहने को राजी नहीं है। पुलिस ने मामला गांव की पंचायत में सुलझाने की कहकर वापस कर दिया है।
यहंा बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना कुंवरगांव का है। यहां के एक गांव की रहने वाली एक महिला का अपने चचेरे देवर पर दिल आ गया। तब दोनों एक दूसरे के प्यार में आगे बढने लगे। इसकी चर्चा धीरे धीरे पूरे गांव में फैल गई। किसी तरह से इस मामले की जानकारी महिला के पति को लग गई। लेकिन महिला अपने इस देवर के प्यार में इतनी आगे निकल गई कि उसने पति के साथ रहने से ही इंकार कर दिया।

Read Mpre ==सीमा हैदर और सचिन एटीएस की हिरासत में, पाकिस्तानी सेना कनेक्शन आया सामने

तब रिश्तेदारों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने उसके पांच बच्चों का भी वास्ता दिया। लेकिन महिला किसी भी सूरत मेें मानने को राजी नहीं हो रही है। जानकारी करने पर पता लगा कि युवक चचेरा देवर होने के कारण अक्सर भावी से मजाक कर लेता था। यही मजाक किस दिन करीबी में बदल गई इस बात की जानकारी लोगों को नहीं हो पाई। पति भी यही समझता था कि देवर भावी हैं आपस में मजाक तो चल ही जाता है लेकिन बात यहां तक पहुंच जाएगी इस बारे में पति ने सोचा भी नहीं था। महिला के बच्चे भी काफी बडे हैं लेकिन महिला किसी भी सूरत बात को मानने को राजी नहीं है। जब महिला को उसके पति ने रोकने का प्रयास किया तब वह थाने पहुंच गई उसने पुलिस से कहा कि उसके अपने देवर से संबंध हैं। अब वह उसी के साथ पत्नी बनकर रहना चाहती है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी बुला लिया। तब पुलिस ने महिला व परिवार वालों से रिश्तेदारों के माध्यम से मामला सुलझाने की सलाह दी और सभी को वापस भेज दिया। बदायूं में 42 की भावी का दिल 21 के देवर पर आया तो इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैल गई है लोग चटकारे ले लेकर इसकी चर्चा कर रहे हैं।

Read More ==बिसौली में पुलिस व ग्राम प्रधान की मिली भगत से कांवरियों का रास्ता रोकने का प्रयास, जाम लगा, तब रास्ता खुला, बवाल होते होते बचा

(Visited 1,244 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here