पत्रकार चित्रा त्रिपाठी व अतुल अग्रवाल में होने वाला है तलाक

0
1663
Chitra Tripathi AAj tak

आजतक की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी व उनका अपने पति का तलाक होने वाला है। जिसका मुकदमा न्यायाल में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि दोनों अब साथ साथ नहीं रह रहे हैं।
यहंा बता दें कि आजतक की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने अपने पत्रकार साथी अतुल अग्रवाल से विवाह किया था। लेकिन दोनों का विवाह सही तरीके से नहीं चल पाया है। कई बार उनके आपसी विवाद की खबरें आती रही हैं। वर्ष 2016 में चित्रा त्रिपाठी ने सेक्टर 24 थाने में पहुंचकर शिकायत दी कि उनके पति अतुल अग्रवाल ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे उनके सिर व शरीर में चोटें आई हैं। इस शिकायत के आधार पर पति अतुल अग्रवाल को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। पत्रकार अतुल अग्रवाल के खिलाफ धारा 323, 506 आईपीसी की एनसीआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पति अतुल अग्रवाल को छोड दिया गया।

READ MORE ===जमानत पर छूटे गुंडे का किया स्वागत, 17 पर मुकदमा दर्ज

इसके बाद 20 जून 2021 को चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी कि जिसमें कहा था कि देर रात नोएडा एक्सटेंशन में कुछ बदमाशों ने उन्हें पकडकर मारपीट की थी। लेकिन अतुल अग्रवाल ने कोई सूचना पुलिस को नहंी दी थी। लेकिन फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया जब जांच की तब जांच में चैकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बताया कि अतुल अग्रवाल जिस दिन की घटना बता रहे हैं। उस रात को वह अपनी एक महिला मित्र के साथ एक होटल में रूके थे। इसी समय उनके पास पत्नी का फोन आ गया था। इस कारण से व पकडे जाने के डर से अतुल अग्रवाल ने झूंठी कहानी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बता दी थी। जब पुलिस की इस बात की जानकारी पत्नी चित्रा त्रिपाठी की जानकारी मिली तब उन्हें यह बात बेहद बुरी लगी। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने अलग होने का निर्णय ले लिया। सूत्र बताते हैं कि इसी बात पर चित्रा त्रिपाठी ने तलाक का मुकदमा गौतमबुद्धनगर जिले में सूरजपुर न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया है। जो इस समय न्यायालय में विचाराधीन है।

READ MORE ===बिसौली : पुलिस चौकी के पीछे दिनदहाड़े चोरी

(Visited 6,397 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here