बदायूं में किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काटा, मुकदमा दर्ज

0
221
बदायूं में किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काटकर

बदायूं में किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काटकर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया। युवक का आरोप है कि किन्नरों ने उसे पानी पूडी में नशा देकर बेहोश करके इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना अलापुर के एक गांव का है। इस गांव के रहने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि वह बीती 17 मार्च को म्याऊं बाजार गया हुआ था। वहां उसे उसावां का रहने वाला एक किन्नर मिला। किन्नर ने पीडित को आलू की टिक्की व पानी पूरी खिलाई। आरोप है कि उसमें नशा मिला हुआ था। पानी पीते ही युवक बेहोश हो गया। उसके बाद किन्नर युवक को उसावां के एक मकान में ले गया।

READ MORE ==चंदौसी में खूनी आलू की लूट, बनीं पकौडी नहीं खा रहे जानकार

जहां इस किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का गुप्तांग काट दिया। जब पीडित को पता लगा तब वह घबराया। इसके बाद उसे कुछ किन्नर लेकर थाना अलापुर पहुंचे। जब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी। तब पुलिस की किन्नरों से तीखी बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस समय किन्नरों की पुलिस से बहस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें किन्नर कहते दिख रहे हैं कि घटना होने के बाद भी पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है। यहां बता दें कि किन्नरों के दूसरे गुट ने पहले ही एक गुट पर एक युवक का गुप्तांग काटने का आरोप लगाया हुआ है। अब दोनों ओर से किन्नरों के दोनों गुटों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इस संबंध में एसपी सिटी अमित किशोर ने बताया कि इलाके के बंटवारे केा लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। बदायूं में किन्नरों ने दोनों ओर से मुकदमा लिख लिया गया है। विवेचना चल रही है।

READ MORE ==चंदौसी कोल्ड स्टोर हादसे के दोनों मालिक गए जेल

(Visited 496 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here