सिनोद शाक्य का सपा से इस्तीफा, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ रवाना

0
1306

एमएलसी चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने समाजवादी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वह भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं। जहां वह भाजपा मेें शामिल हो सकते हैं।
यहां बता दें कि बुद्धवार को एमएलसी के सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उन्होंने इसी दिन शाम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफे में सिनोद शाक्य ने पार्टी को अपने प्रति नकारात्मक रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ सुबह सुबह लखनऊ रवाना हो गए हैं। जहां उनकी भाजपा के बडे नेताआंे से अंतिम दौर की वार्ता होनी है। इसके बाद सिनोद शाक्य भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सिनोद शाक्य के भाजपा ज्वाइन करने से जिले में भाजपा को अच्छी मजबूती मिलेगी। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि कई लोग सिनोद शाक्य को सांसद संघमित्रा मौर्य के विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं।
यहां महत्वपूर्ण यह है कि कल 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का शपथग्रहण है। इसमें शामिल होने के लिए अधिकांश भाजपा नेता लखनऊ रवाना हो गए हैं। साथ ही अन्य कार्यकर्ता भी शाम को बस से लखनऊ जाऐंगे। प्रत्येक विधानसभा से 100 भाजपा कार्यकर्ता शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जाऐंगे। सिनोद शाक्य कब भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होंगे और उनकी क्या भूमिका रहेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इस समय उनके इस कदम को जहां भाजपा अच्छा कदम बता रही है वहीं सपा ने इसे धोखा करार दिया है।

(Visited 792 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here