प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को पहले प्रेमी ने गोली मारी, मुकदमा दर्ज

0
167
प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को पहले प्रेमी

प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को पहले प्रेमी ने गोली मारी जिससे वह घायल हो गया। पीडित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देख लेने पर पहले प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को गोली मार दी। यह पूरा प्रकरण बरेली शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले एक युवक रितिक का एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार को रितिक प्रेमिका के साथ कैंट में गया। इसके बाद रितिक प्रेमिका के साथ झुमका चैराहे के साथ एक होटल में भी गया था। होटल पर प्रेमिका ने प्रेमी रितिक के गले से उसकी सोने की चेन तोड ली जिस कारण से रितिक व प्रेमिका में आपस में नाराजगी हो गई। इसके बाद दोनों ही अलग अलग होकर अपने अपने घर चले गए।

READ MORE ==सावधान बिसौली इलाके में आनलाईन ठग सक्रिय, दूसरे की डीपी लगाकर मांग रहे हैं रकम

लेकिन रितिक को इस बात को लेकर गुस्सा थी। शाम को रितिक शहर के ब्लूबेरी होटल गया जहंा उसने प्रेमिका को उसके नए पे्रमी गौतम के साथ देखा। जिससे रितिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रितिक ने अपनी प्रेमिका को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। प्रेमिका के दूसरे प्रेमी गौतम ने पहले प्रेमी रितिक को समझाने का प्रयास किया। जब रितिक नहीं माना तब रितिक व गौतम में भी नाराजगी हो गई थी। इस कारण से रितिक व गौतम में गाली गलौज भी हो गई। रितिक ने इसी गुस्से में गौतम के गोली मार दी। गोली लगने से गौतम घायल हो गया। होटल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस बुला ली गई। पुलिस के पहुंचने के बाद गौतम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने रितिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। रितिक से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रेमनगर में घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

READ MORE ==बिसौली में लेखपाल ने अवैध कब्जा हटाने को कहा तो युवक ने किया आत्मदाह का प्रसास

(Visited 316 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here