दूल्हे के सामने दुल्हन ने प्रेमी के गले में जयमाला डाली, हडकंप

0
338
फियांसी ने बारात रास्ते

दूल्हे के सामने दुल्हन ने प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी जिस कारण से शादी के स्टेज पर हडकंप मच गया। इसके बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में हंगामा हो गया। हंगामे के बाद मारपीट की नौबत आ गई। जब मामला निपटने के बाद दोबारा से दूल्हे के साथ शादी हुई और फिर जो हुआ उससे हर कोई अचंभित रह गया।
यहां बता दें कि यह पूरा मामला यूपी के जनपद कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक शख्स की बेटी की शादी थी। पडोस के कुछ दूरी के गांव से बारात आई थी। बारात में जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था। एक जयमाला दूल्हे के हाथ में दी गई थी जबकि एक जयमाला दुल्हन के हाथ में थी। इसी समय खेल हो गया। दुल्हन ने अचानक ही स्टेज पर ही खडे अपने प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी।

READ MORE ==बिसौली में खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी

प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी। दुल्हन के द्वारा प्रेमी के गले में जयमाला डालते ही हडकंप मच गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग व दुल्हन पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। जैसे तैसे दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। समझौते के बाद दूल्हे के गले में दुल्हन के द्वारा जयमाला डलवाई गई। जयमाला के बाद दूल्हा व दुल्हन की शादी कराई गई। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल आ गई। ससुराल आने के बाद अगले दिन ही दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। जानकारी होने पर पता लगा कि दुल्हन भागकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई है। इसके बाद अगले दिन दूल्हा दहेज का सारा सामान लेकर दुल्हन के प्रेमी के घर पहुंच गया व दोनों से कहा कि अब तुम दोनों साथ रहो खुश रहो दहेज का सामान भी रखो इस बात का दुल्हन के मायके वालों ने भी कोई विरोध नहीं किया। इस शादी की पूरे इलाके में बहुत चर्चा है।

READ MORE ==बिसौली में अब झोलाछाप अस्पताल हैं झोलाछाप डाक्टर नहीं

(Visited 1,245 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here