63 साल के दूल्हे की 24 साल की दुल्हन से शादी, जमकर डांस

0
260
63 साल के दूल्हे की 24 साल की दुल्हन से शादी, जमकर डांस

63 साल के दूल्हे की 24 साल की दुल्हन से शादी हो गई जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस अवसर पर 63 वर्षीय दूल्हे ने खुलेआम जमकर डांस भी किया। पचास के लगभग बराती भी इस शादी में शामिल हुए।
यहां बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद बाराबंकी के थाना सुबेहा के गांव हुसैनाबाद चैधरी का है। यहां के रहने वाले नकछेद यादव की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो गया था। तभी से वह अकेले ही जीवन यापन रक रहे थे। यादव के छह लडकियां हैं लेकिन सभी का विवाह हो चुका है। बेटियों के विवाह व पत्नी की मौत के बाद नकछेद यादव अकेले हो गए थे। इसी अकेले पन के कारण उन्होंने दूसरी शादी का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय में उनकी बेटियां भी शामिल रहीं हैं। नकछेद यादव की यह दूसरी शादी रांची झारखंड की रहने वाली 24 साल की नंदिनी से हुई है। रविवार को रूदौली के कामाख्या देवी मंदिर में विधिविधान से हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई है।

READ MORE ==बरेली में बुलेट के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या

लेकिन दूल्हा व दुल्हन की आयु में अंतर के कारण लोगों में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस बारे में 63 वर्षीय नकछेद यादव ने बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई जबकि उनकी सभी छह लडकियों की शादी हो चुकी है। इस कारण से खाना बनाने की समस्या भी उनके सामने आ गई थी। पीने के लिए एक गिलास पानी की भी अगर आवश्यकता होती थी तो स्वयं ही लेना पडता था। इसलिए यह शादी करने का निर्णय लिया। इस शादी से मैं व नंदिनी दोनों खुश हैं। सूत्र बताते हैं कि 63 साल के दूल्हे की 24 साल की दुल्हन से शादी की बारात में लगभग 50 बराती शामिल हुए हैं। शादी के बाद रविवार को घर पर प्रीतिभोज भी रखा गया था। पिता की शादी होने से नकछेद यादव की सभी बेटियां भी बहुत खुश थीं। उन सबने पिता की शादी में जमकर डांस किया। लडकियों का कहना है कि उन्हें हमेशा पिता के अकेले रहने की चिंता सताती रहती थी लेकिन अब शादी हो जाने से उनकी यह चिंता समाप्त हो गई है।

READ MORE ==आसफपुर से बिका हुआ बच्चा मेरठ से बरामद, असली मां बाप को पुलिस ने सौंपा

(Visited 621 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here