योगी जी आपका बिजली विभाग आलू किसानों को कर रहा जलील

0
157
आलू किसानों को जलील

योगी जी आपका बिजली विभाग आलू किसानों को जलील कर रहा है। इस कारण से किसानों में रोष पनप रहा है जबकि विभागीय अधिकारी अपना रवैया नहीं बदल पा रहे हैं।
यहां बता दें कि यह मामला जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के परवेजनगर बिजली घर से संबंधित है। सरकार के आदेशों के अनुरूप बिजली विभाग द्वारा 20 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। चूंकि यह मौसम ठंड का है इसलिए आम आदमी को उतनी अधिक बिजली की आवश्यकता है। लेकिन आलू किसानों को आलू की फसल की सिंचाई के लिए दिन में बिजली की आवश्यकता है। लेकिन बिजली की आपूर्ति किसानों को पूरे दिन नहीं मिल पा रही है। अभी तक यह बिजली सुबह दस बजे जाने के बाद शाम को सात बजे मिल रही थी।

READ MORE ==निकाय चुनाव लडने के लिए आवश्यक शर्तें

इस बिजली से किसानों को सिंचाई में भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। लेकिन किसानों ने समस्या से कुछ निजात पाने के लिए सुबह पांच बजे से सिंचाई करनी शुरू कर दी जिससे सुबह साढे नौ या दस बजे जब बिजली आपूर्ति बंद होती थी। तब तक कुछ सिंचाई हो जाती थी। लेकिन अब विभाग ने इसमें भी किसानों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अब कई दिनों से सुबह दस बजे से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद हो जा रही है। इससे किसान सिंचाई नही ंकर पा रहे हैं। किसान आलू की सिंचाई के लिए कई कई मजदूरों को लगाकर सिंचाई करनी पडती है। इस प्रकार से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाने के कारण किसानों द्वारा मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी भी बेकार जाती है। योगी जी आपका बिजली विभाग आलू किसानों को जलील कर रहा है। इस प्रकार से बिजली आपूर्ति की इस समस्या से परेशान हाल किसानों में रोष पनप रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से आपूर्ति सुधार की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।

READ MORE ==बदायूं अनारक्षित व बिसौली नगरपालिका पिछडा वर्ग को आरक्षित, दावेदारों में कहीं खुशी कहीं गम

(Visited 114 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here