अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष का बदायूं आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

0
137
अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का आज बदायूं आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। जिला अध्यक्ष प्रदीक दुबे एवं महामंत्री अमित उपाध्याय ने विक्रम सिंह को फूलमालाओं से लाद दिया। इनके साथ पूरे जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुदेशकों की समस्याओं को विस्तार से सुना इसके बाद उन्होंने अनुदेशकों की समस्त समस्याओं पर गहनता से विचार किया। इसके बाद अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने सभी साथियों इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। श्री सिंह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अनुदेशकों के 17000 मानदेय का मुद्दा जोर शोर से व पूरी ताकत से उठाया जाएगा। अनुदेशकों का स्थानांतरण एवं अनुदेशकों से जुड़ी विद्यालय में 100 छात्र-छात्राओं की बाध्यता समाप्त करना आदि समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करूंगा। ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज गुरुदेव शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कीर्ति ठाकुर, जयवीर यादव, मनोज तोमर, राजकुमार सिंह, लक्ष्मण, अनुराग मिश्रा, राजेश कुमार, नरहरी मिश्रा एवं शैलेंद्र सिंह आदि अनुदेशक मौजूद रहे।

Read More बदायूं में महिला पंचायत सहायक को अश्लील मैसेज भेजता है एडीओ पंचायत, कारवाई ना होने पर जान देने की चेतावनी

(Visited 206 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here