बिसौली विधायक आशुतोष र्मार्य का हर घर तिरंगा अभियान

0
209
HAR GHAR Tiranga

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अगस्त क्रांति को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ किया। उनका मकसद है कि हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए। ताकि हम अपने क्रांतिवीरों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।
समाजवादी पार्टी के बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए गांव गांव पहुंचकर लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराए। साथ ही आहवान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा दिखाई देना चाहिए।

READ MORE ===बिहार: बीजेपी जेडी यू गठबंधन टूटा, नीतीश देंगे इस्तीफा,

आशुतोष मौर्य ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह चाहते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुती देने वाले अमर शहीदों को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका कहना है कि स्वतंत्रता दिलाने में जिन अमर शहीदों अपने प्राणों की आहुती दी थी। उनको हर घर पर तिरंगा लहराकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लहराना चाहिए। आशुतोष मौर्य ने दर्जन भर से अधिक गांवों में लोगों को तिरंगा वितरित किये। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनके व पार्टी कार्यकर्ता भी गांव गांव पहुंचकर लोगों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मनोहर सिंह यादव, प्रभाकर शर्मा लिट्टे, निहाल सिंह मौर्य, ईश पाल सिंह यादव, मनु यादव, सोमेश ंिसह समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE ===तीन सिपाहियों ने सर्राफा व्यापारी से चार किलो चांदी लूटी, गिरफ्तार

(Visited 276 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here