थाना फैजगंज बेहटा के मुंडिया धुरेकी में दो समुदायों में मारपीट, कांवड यात्रा नहीं निकालने की धमकी

0
350

थाना फैजगंज बेहटा के कस्बा मुंडिया धुरेकी में दो समुदायों में मारपीट हो गई। एक समुदाय ने दूसरे को कांवड यात्रा नहीं निकालने की धमकी दी। जिससे कस्बा में तनाव व्याप्त है।
मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना फैजगंजबेहटा के कस्बा मुंडिया धुरेकी का है। यहां के रहने वाला युवक मोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल शनिवार को दोपहर में बंदरों को चबेनी चबा रहा था। इसी समय दूसरे समुदाय के रिजवान, जुबैर बिल्ला व इमरान ने गाली देते हुए बंदरों को भगाना शुरू कर दिया। इससे मोहित कुमार ने मना किया तब दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। इसी समय बहुत से लोग आ गए व दोनों पक्षों में बीच बचाव हो गया। इसके बाद शाम को लगभग आठ बजे जिस समय मोहित अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी समय रिजवान जुबैर, बिल्ला व इमरान फिर से मोहित के घर में चाकू, तमंचे व लाठी डण्डे लेकर घुस आए व मार पीट करने लगे।

READ MORE ===बरेली: बिरियानी की दुकान से अतिक्रमण हटाने पर छुरों से हमला, बवाल, चार घायल

जिससे युवक मोहित घायल हो गया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने सामने आ गए। इमरान पक्ष के लोगों ने धमकी दी कि अगर सोमवार को मुंडिया धुरेकी कस्बे में कांवड यात्रा निकाली तब अंजाम बहुत बुरा होगा। इस बात से एक समुदाय के लोग नाराज हो गए, और अधिकांश थाना फैजगंज बेहटा पहुंच गए। जहां लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत कराकर वापस भेज दिया है लेकिन मुंडिया धुरेकी कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण है। इधर पुलिस मोहित कुमार की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है पुलिस का कहना है कि सादा मारपीट की घटना की तहरीर दो तभी लिखी जाएगी। इधर इन्हीं आरोपियों में से एक रिजवान का तमंचा दिखाते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी पूरे इलाके मे चर्चा है लेकिन पुलिस रिजवान के खिलाफ फिर भी कोई कारवाई नहीं कर रही है। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस से उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कांवड यात्रा की सुरक्षा करने व आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।

READ MORE ===पति ने किया बलात्कार पत्नी ने बनाया वीडियो, दोनों गिरफ्तार

(Visited 916 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here