सपा विधायक रमाकांत यादव को अदालत ने जेल भेजा

0
304
sp mla controversial statement

समाजवादी पार्टी के आजमगढ के कद्दावर नेता व विधायक रमाकांत यादव को अदालत ने एक मामले में जेल भेज दिया है। जिससे अदालत परिसर मे यादव के समर्थकों का तांता लग गया।
हुआ यूं कि सोमवार को रमाकांत यादव हत्या के प्रयास व चक्का जाम के एक पुराने मामले में जमानत कराने आजमगढ की जिला अदालत में पहुंचे थे। वहां मजिस्ट्रेट ने रमाकांत यादव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में रमाकांत यादव के गैर जमानती वारंट चल रहे थे। मामला 17 दिसम्बर 1998 का है जिसमें रमाकांत यादव के साथ पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी समेत अन्य पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।

READ MORE +++ओरछी= थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में छत से गिरकर एक युवक की मौत।

इसके साथ ही दूसरे अन्य मामले में 3 फरबरी 2016 को वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में भाजपा समर्थक से 2.12 लाख रूपए बरामद होने के बाद रमाकांत यादव ने रंगेश यादव के साथ कोतवाली के अंबारी चैक पर चक्का जाम कर दिया था। इस मामले में रमाकांत यादव ने सरेंडर किया था। जबकि 1998 वाले मामले में अकबर अहमद डंपी के वारंट जारी हैं। दोनों पक्षों में अंबारी चैक पर गोली बाजी हुई थी। इस समय रमाकांत यादव फूलपुर पवई क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं जबकि उनका बेटा अरूण कांत यादव भाजपा से एमएलसी है।

READ MORE +++एसपी साहब आपके दरोगा के मेरी पत्नी से नाजायज संबंध हैं, मेरे बच्चे…….

(Visited 240 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here