नागिन का बदला, नाग के हत्यारे को सात बार डसा फिल्मी स्टाइल में नागिन की कहानी

0
1054
Rampur : Nagin ka intkam

अक्सर फिल्मों में नाग नागिन Nagin की कहानियां देखी होंगी लेकिन यह कहानी अपने पडोसी जिले रामपुर की स्वार तहसील के गांव मिर्जापुर की है जहां नागिन Nagin अपना इंतकाम लेने के लिए युवक को सात महीने में सात बार डस चुकी है। लेकिन अभी भी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है।
मामला यूपी के जिले रामपुर Rampur की स्वार तहसील के गांव मिर्जापुर का है जहां एहसान उर्फ बबलू एक कृषि फार्म पर नौकरी करता है। इसी समय अचानक ही उसका सामना दो सांपों से हो गया। बब्लू ने एक सांप को मार दिया। मारा गया सांप नाग था जबकि नागिन बच गई थी। इसके बाद से नागिन Nagin बबलू के पीछे पड गई है। नागिन सात महीने में सात बार एहसान उर्फ बबलू को डस चुकी है। सूत्र बताते हैं कि नागिन Nagin लगातार उस पर हमला कर रही है।

Read More ——–बदायूं : कपडा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक लुटेरा गिरफ्तार, 194000 बरामद

लेकिन हर बार बबलू किसी ना किसी तरह से इलाज मिलने पर बच जाता है। हाल ही में नागिन Nagin ने एक बार फिर से बबलू पर हमला किया जिससे बबलू एक बार फिर से बच गया है। उसका कहना है कि नागिन Nagin अब तक सात बार डस चुकी हैं। अब मैं चैबीस घंटे डर के साए में जी रहा हूं। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे परिवार का क्या होगा। इधर फार्म मालिक सत्येन्द्र कहते हैं कि सात महीने पहले एहसान ने एक सांप को मार दिया था। संभवतः वो नाग रहा होगा। अब नागिन Nagin उससे इंतकाम लेने के लिए उस पर बार बार हमला कर रही है। सांप कोबरा नस्ल का था। जो सांप मौके से भाग था वह भी कोबरा ही था। इसलिए लोग बताते हैं कि यह नागिन Nagin ही है। ऐहसान डर के मारे भागा घूम रहा है लेकिन उसका जीवन बचेगा या फिर नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Read More ———–बदायूं: अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी

(Visited 1,052 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here