थाना बजीरगंज: मुख्यमंत्री व भाजपा को अश्लील गाली देने वाले महेंद्र जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
357
बजीरगंज में संदूक में बंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा को अश्लील व गंदी गंदी गालियां देने वाले बजीरगंज के एक नेता महेंद्र जाटव के खिलाफ थाना बजीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां बता दें कि बजीरगंज नगर के रहने वाले महेंद्र जाटव ने भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गंदी व अश्लील गालियां दी हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने गालियां देते हुए जान बूझकर वीडियो बनवाया है। वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने पर पता चलता है कि वीडियो महेंद्र जाटव नाम के बजीरगंज के एक नेता का है। सूत्र बताते हैं कि यह नेता कई राजनैतिक पार्टियों में भी रह चुका है।

Read More ——–रिवाल्वर रानी तमंचा सहित गिरफ्तार

इस समय यह कौन सी राजनैतिक पार्टी में है यह नहीं मिल पा रहा है। वायरल वीडियो को देखते ही भाजपा के बजीरगंज मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने तहरीर दी है। अनुज सक्सेना की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला धारा 504, 505, आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। इसमें मामला गैर जमानतीय है। इसमें यह नहीं पता लग रहा है कि यह नेता मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व भाजपा को क्यों गालियां दे रहा है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने मामले की विवचेना शुरू कर दी है।

Read More ——-थाना बिसौली : मदनजुडी बवाल मामले में 28 नामजद समेत 200 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

(Visited 395 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here