शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर के बाद बैंक्वेट हाल, फार्म हाउस व मार्केट को नोटिस

0
492

बरेली के भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम का परसाखेडा स्थित पेट्रोल पंप ढहाने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने विधायक के बैंक्वेट हाल, फार्महाउस व मार्केट के मामले में भी नोटिस दिया व नक्शा दिखाने के निर्देश दिए हैं।
यहां गौरतलब है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने समाजवादी पार्टी बरेली के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए कहा था कि हमारी बंदूको ंसे भी धुआं नहीं गोलियां ही निकलती हैं। इसके बाद ही उनके परसाखेडा स्थित पेट्रोल पंप को बीडीए के बुलडोजर ने ढहा दिया था। इसके बाद उनकी तीन अन्य इमारतो को भी नोटिस दिया गया है। बीडीए का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत यह नोटिस जारी किए गए शहर की जिन भी इमारतों का नक्शा बीडीए से स्वीकृत नहीं है उन सभी इमारतों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन इमारतों का भी नक्शा बरेली विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है।

Read More —– थाना इस्लामनगर: पडोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले नियमानुसार इन इमारतों के स्वामी को नोटिस दिया गया है। इसके अनुसार सबसे पहले इन इमारतों के नक्शे मांगे गए हैं। इसके लिए निर्माणकर्ता को पर्याप्त समय दिया जाएगा। इसके बाद सुनवाई की तिथि तय की जाएगी। उसके बाद नियमानुसार आगे की कारवाई की जाएगी। इधर विधायक शहजिल इस्लाम ने बरेली विकास प्राधिकरण की किसी भी कारवाई पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है, पूंछे जाने पर भी कोई भी बात कहने से इंकार कर दिया।

Read More —– महिला सिपाही के साथ होटल में रात बिताने वाले सीओ उन्नाव का डिमोशन

इधर शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के ध्वस्तीकरण के मामले को समाजवादी पार्टी मुद्दा बनाएगी। यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा। इस संबंध में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शहजिल इस्लाम से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की और पेट्रोल पंप से संबंधित दस्तावेज लिए। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलकर यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। सूत्र बताते है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर ही प्रदेश अध्यक्ष शहजिल इस्लाम के बरेली स्थित आवास पर पहुंचे थे व मामले के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की थी। पटेल का कहना है कि जब पेट्रोल पंप बन रहा था तब प्रशासन क्या कर रहा था। यह राजनैतिक प्रतिरोध से की गई कारवाई का परिणाम है।

Read More —–अद्भुत: पति की मृत्यु के 11 महीने बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म

(Visited 405 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here