भाजपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक Vagish Pathak ने देश के रक्षा मंत्री व वरष्ठि भाजपा नेता राजनाथ ंिसह से शिष्टाचार भेंट की। इसी शिष्टाचार भेंट में उन्होंने क्षेत्र के विकास का भी आग्रह किया है।
यहां बता दें कि भाजपा नेता वागीश पाठक Vagish Pathak हाल ही में बदायूं से स्थानीय निकाय के निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। उनका यह निर्वाचन भाजपा के लिए बदायूं जनपद में बडी उपलब्धि मानी जा रही है। वागीश पाठक Vagish Pathak आज शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh से मिलने उनके आवास पर पहुंचे जहां रक्षा मंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब एमएलसी वागीश पाठक ने बदायूं के विकास की बात कही तब राजनाथ सिंह Rajnath Singh ने बदायूं के विकास व किसी भी समस्या के हल के लिए पूरा आश्वासन दिया। इससे पहले वागीश पाठक Vagish Pathak भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा मुरली मनोहर जोशी से भी मिले। जहां उन्होंने भी वागीश पाठक Vagish Pathak को राजनीति में आगे बढने का आशीर्वाद दिया। वागीश पाठक डा जोशी को अपना राजनैतिक गुरू मानते हैं।
यह भी पढें बुलडोजर का खौफ नाबालिग के बलात्कारी स्वयं पहुंच गए थाने
बदायूं के युवकों ने जुए में जीत ली बरेली की बहू