बिना घोषणा के श्रीकांत शर्मा को सोशल मीडिया पर अध्यक्ष बनने की बधाई

0
841

भारतीय जानता पार्टी के नेता व योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकात शर्मा को सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी जा रही है जबकि भाजपा ने अभी तक इस संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है।
यहां बता दंे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार में केबिनेट मंत्री बना दिया गया है। उसी दिन से इस बात की चर्चा तेज है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? इस रेस में कई नाम चर्चा में चल रहे हैं। इनमें पूर्व उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का नाम भी विचार के लिए चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि श्रीकांत शर्मा का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। लेकिन इस बात को अंतिम दौर तक नहीं पहुंचाया गया है। चूंकि श्रीकांत शर्मा का बिजली विभाग भी प्रदेश में बेहतर चला था इसके बाद भी उनको केबिनेट में शामिल नहीं करने के बाद से ही उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाऐं चल रही हैं।

यह भी पढें शिवपाल ने मोदी योगी को फोलो किया चर्चाऐं तेज
इसी बीच आज रविवार को दोपहर में सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाईयों को सिलसिला शुरू हो गया। आम आदमी बात छोडो भाजपा के नेताओं ने भी यह बधाई देना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं में भाजपा के जिले के पदाधिकारी भी शामिल हैं। श्रीकांत शर्मा के नाम पर अचानक ही बधाईयों का सिलसिला चालू होना कोई गलत फहमी है या फिर किसी साजिश का हिस्सा है। जब इस बारे में भाजपा की प्रदेश की वेबसाईट पर सर्च किया गया तब वहां भी कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय जब फोन किया गया तब वहां से भी ऐसी किसी भी घोषणा से इंकार किया गया। लेकिन इतना तय है कि इस बार भाजपा का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष कोई ब्राहमण ही होगा। इसलिए श्रीकांत शर्मा का अचानक से नाम उछालना किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

(Visited 422 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here