सिनोद शाक्य हुए भाजपाई, प्रदेश अध्यक्ष व सुनील बंसल ने दिलाई सदस्यता

0
807
sinod join bjp

समाजवादी पार्टी से हाल ही मंे इस्तीफा देने वाले दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सिनोद शाक्य व भाजपा समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।
शनिवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ सिनोद शाक्य भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ंिसह व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सिनोद शाक्य को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों नेताओं ने सिनोद शाक्य को भाजपा का पटका पहनाकर उनको ंपार्टी में शामिल किया।sunil bansal with sinod shakya
हाल ही में एमएलसी प्रत्याशी पद के चुनाव से नामांकन वापस लेकर सिनोद शाक्य हाल ही में चर्चा में आए थे। हुआ यूं था कि सिनोद शाक्य को समाजवादी पार्टी ने स्थानीय निकाय एमएलसी पद के चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया था। सिनोद शाक्य ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिह के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया था, और सभी ने अपनी जीत का दावा भी किया था। लेकिन अचानक ही हुए एक घटनाक्रम के तहत दोपहर में सिनोद शाक्य ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुचंकर अपना नाम वापस ले लिया था। जिससे भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक निर्विरोध एमएलसी बन गए। सिनोद शाक्य ने सपा नेताओ पर आरोप लगाया था कि सपा नेताओं के द्वारा भितरघात की संभावना थी इसलिए नाम वापस ले लिया था। तभी से उम्मीद जताई जा रही थी कि सिनोद शाक्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
सिनोद शाक्य शुक्रवार को ही बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गंुप्ता के साथ लखनऊ पहुंच गए थे। चूंकि शुक्रवार को योगी सरकार की शपथग्रहण थी इसलिए शुक्रवार को ज्वाइनिंग नहीं हो सकी जो कि आज शनिवार को हो गई। इस अवसर पर सिनोद शाक्य ने प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि देश व प्रदेश का विकास इन्हीं के साथ संभव है।

(Visited 231 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here