नाजायज संबंधों के शक में पत्नी को सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

0
360
नाजायज संबंध

राजस्थान के एक पति ने नाजायज संबंधों के शक में पत्नी व उसके दोस्त को को पेड से बांधकर सात घंटों तक पीटा। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पति व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।
यहंा बता दें कि मामला राजस्थान के बांसवाडा के जिला घाटोल के हैरो गांव का है। यहां के रहने वाले महावीर कटारा की पत्नी अपने घर से अपनी मौसी सास के घर जा रही थी। रास्ते में गोवर्धन पाडोली निवासी पुराना दोस्त देवीलाल मईडा मिल गया। देवीलाल से बात होने के बाद महिला ने देवीलाल से अपनी मौसी सास के घर गांव मुडासेल छोडने की बात कही। देवीलाल महिला को लेकर उसकी मौसी सास के घर मुडासेल चला गया। यहां मौसी सास को शक हुआ कि महिला के उसके दोस्त से नाजायज संबंध हैं। नाजायज संबंधों के शक में मौसी सास ने इसकी सूचना महिला के पति महावीर कटारा को दे दी। पीडित महिला के अनुसार मौसी सास के घर से महावीर व उसके जेठ कमलेश, जेठानी सुकां और मामा ससुर के लडके पकड कर ले आए। इसके बाद इन लोगों ने नाजायज संबंधों के शक में  महिला व उसके दोस्त देवीलाल को पेड से बांध दिया।

READ MORE ===कांवडियों ने दूसरे समुदाय पर शौच का गंदा पानी फेंकने का आरोप लगाया, तनाव के बाद पुलिस बल मौके पर

फिर दोनों की सात घंटे तक पिटाई लगाई। दोनों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि दोनों की चीखें बहुत बहुत दूर तक सुनाई दे रही थीं। इन लोगों को देखेने वाले भी बहुत इकट्ठा हो गए। इसके बाद दोस्त देवीलाल से समझौता हुआ। जिसमें उससे कुछ रकम भी ली गई। इधर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें महिला की चीखें आसानी से सुनी जा सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले तो पति पत्नी की पहचान की जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पति पत्नी में समझौते की भी बात चल रही है।

READ MORE ===डग्गामार बसों में सवारियों को लेकर दो गुटों में तलवारें निकलीं

(Visited 681 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here