सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है या फिर प्रेम दिवानी, जांच ऐजेंसियां कर रहीं अपना काम

0
164
सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस

सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है या फिर प्रेम दिवानी जो पाकिस्तान से नैपाल के रास्ते भारत आ गई है। इस मामले में कई ऐसे प्रश्न हैं जो सीमा पर शक पैदा कर रहे हैं। जबकि कई प्रश्न ऐसे हैं कि सीमा सचिन के प्यार में पागल होकर भारत आ गई है। अब बात करें सीमा पर उठने वाले प्रश्न चिन्ह की।
सीमा की भाषा शैली
सीमा की भाषा शैली बहुत ही अच्छी है। वह हिन्दी, सिन्धी, उर्दू व अंगे्रजी बहुत ही अच्छे तरह से बोल पा रही है। जबकि वह स्वयं को कक्षा 5 पास ही बताती है। चार भाषाओं पर इतनी अच्छी पकड किसी साधारण स्त्री व पुरूष की संभव नहीं है। उसके बोलने का लहजा भी बेहद सरल है। जिससे लगता है कि सीमा कोई साधारण महिला नहीं है।
सीमा का बोल्ड अंदाज
सीमा एक बोल्ड अंदाज की महिला है। वह बडे बडे अच्छे चैनलों के पत्रकारों के सवालों का जबाव जिस अंदाज में दे रही है उससे लगता है कि वह एक मंझी हुई कलाकार है। जब पत्रकार सवाल दागते हैं तब बडे बडे अच्छे चकरा जाते हैं लेकिन सीमा बहुत ही बोल्ड तरीके से जबाव दे रही है। उसके शब्दों व स्टाइल में विश्वास स्पष्ट झलकता है। दूसरे देश में आने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन दिखाई नहीं देती है।

READ MORE==ज्योति मौर्य मामले में कमांडेंट मनीष दुबे होंगे सस्पेंड, हो सकती है एफआईआर

पाकिस्तान से भारत अकेले आने की कहानी में झोल
एक साधारण महिला को अकेले ही पाकिस्तान से दुबई व नैपाल होते हुए चार बच्चों के साथ भारत आने की कहानी पर भी विश्वास कर पाना बहुत संभव नहीं है। सीमा का यह कहना कि जब वह नैपाल से भारत आ रही थी और उसकी चेकिंग नहीं हुई उतना विश्वसनीय महसूस नहीं होता है।
पहली शादी
सीमा की पहली शादी भी एक पहेली है।सीमा ने हैदर के साथ प्रेम विवाह किया था। पे्रेम विवाह करने के बाद अपने पति को छोड पाना कितना कठिन होता है। यह तो एक प्रेमिका ही बता सकती है। इसलिए जो वह कहानी बता रही है उससे भी सीमा की पूरी कहानी साफ समझ में नहीं आ रही है।
यहां बता दें कि सीमा प्रेम दिवानी है या फिर सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस यह तो ऐजेंसियों की जांच पडताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल सीमा से पुलिस व खुफिया विभाग रोजाना जांच पडताल कर रहा है।

READ MORE ==बदायूं के होटल में पुलिस ने तीन छात्राऐं अपने प्रेमियों के साथ पकडीं

(Visited 492 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here