एसडीएम बिसौली ने पिसनहारी झील की जमीन से गेंहूं कटवाकर अवैध कब्जा छुडाया

0
171
एसडीएम बिसौली ने पिसनहारी झील

एसडीएम बिसौली ने पिसनहारी झील की जमीन से गेंहूं कटवाकर अवैध कब्जा छुडाया। इसके साथ ही यह गेंहूं की फसल की निकासी करवाकर सरकार के पक्ष में कब्जे में ले लिया गया।
यह पूरा मामला यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के गांव पिसनहारी में एक झील है। जो सरकारी है। इस झील पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने लम्बे समय से कब्जा किया हुआ है। इस जमीन से एसडीएम बिसौली ने पिछले साल इन कब्जेदारों से इस झील को बेकब्जा कराया था। मार्च 2022 में यह कब्जा हटवाया गया था। इस समय लोग इस जमीन पर बोई हुई फसल काट चुके थे। लेकिन एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने इन दबंगों से झील की जमीन को बेकब्जा कर दिया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जिस समय धान की फसल बोने का समय आया उस समय फिर से इन दबंगों ने इस जमीन पर कब्जा करके धान की फसल बो दी।

READ MORE ==बदायूं में ब्राहमण युवक का शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन, एफआईआर

सबसे बडी बात यह है कि इन दबंगों ने धान की फसल बाई भी और काटी भी। इसके बाद इन दबंगों ने इसी झील की जमीन पर कब्जा करके गेंहूं की फसल भी बो दी है। अब यह फसल पक कर तैयार हो गई है। इसी समय आज गुरूवार को दोपहर लगभग साढे ग्यारह बजे एसडीएम बिसौली अपने दल बल के साथ पिसनहारी पहुंच गईं। वहां पहुंचकर एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में झील की जमीन पर बोई हुई गेंहूं की फसल कटवा ली। फसल कटवाकर उसकी गहाई भी कराई है। इस समय में लगभग पांच से छह घंटे तक एसडीएम ज्योति शर्मा पूरे समय मौजूद रहीं। जिस समय एसडीएम व प्रशासन की टीम यह गेंहूं कटवा रही थी उस समय कोई भी दबंग मौके पर नहीं आया। एसडीएम के साथ थाना बिसौली व थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। अब यहां देखना यह है कि इस तरह से बेकब्जा करने के बाद फिर से यह दबंग कब्जा तो नहीं कर लेंगें। सूत्र बताते हैं कि चूंकि दबंगों द्वारा बोई हुई फसल काट ली है इसलिए दबंगों के हौसले कुछ हद तक कमजोर हुए हैं।

READ MORE ==रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई वसई की सहायक अध्यापिका सेवानिवृत्त

(Visited 381 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here