विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

0
129

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल कर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी*

*विद्युत व्यवस्था चरमराई*
*जिला प्रशासन अलर्ट*

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पूर्व नोटिस के तहत विभागीय और संविदा कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक अपना अपना कार्य न करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर आज तीसरे दिन भी रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जिसमें संयुक्त संघर्ष समिति के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए भाग लिया जिसमें संविदा कर्मचारियों का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक अतुल कुमार अभियंता संघ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा वही विद्युत कर्मियों को संबोधित करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति के घटक दल उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विद्युत कर्मियों की मांगों को सरकार के सामने रखा है सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पावर कारपोरेशन के द्वारा संविदा कर्मचारियों का अनुबंध लेवर का किया जाता है जबकि कार्य घातक प्रकार का कराया जाता है जो कि गलत है।
कार्यक्रम को आंदोलन के संयोजक अतुल कुमार अभियंता संघ,सह संयोजक रामकिशोर श्रीवास्तव प्राविधिक संघ,हितेंद्र सिंह अध्यक्ष प्राविधिक संघ,उपखंड अधिकारी मोहम्मद साजिद,उपखंड अधिकारी यश भारद्वाज, डीके बाबू ,मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति,हरीश चंद्र यादव प्रदेश संगठन मंत्री,राकेश कुमार मध्यांचल संगठन मंत्री ने संबोधित किया आंदोलन में जापान सिंह जिला महामंत्री, मुसब्बर अली,सत्यपाल शर्मा,अनिल कुमार पाल,हरीश चंद्र यादव,हर्षवर्धन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में विभागीय और संविदा कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन आंदोलन के सह संयोजक राम किशोर श्रीवास्तव प्राविधिक संघ ने किया।

(Visited 148 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here