धर्मपरिवर्तन कर निखत से नायरा बन प्रदीप से शादी करने वाली लडकी का दोबारा निकाह उसके घर वालों द्वारा किया जा रहा है। इस पर उसके पति प्रदीप सिंह ने जिलाधिकारी बरेली से शिकायत कर कारवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
यहां बता दें कि मामला बरेली जनपद के थाना व कस्बा फरीदपुर का है। यहां की रहने वाली निखत प्रदीप नाम के एक युवक से प्यार करती थी। दोनों ने एक साथ जीवन जीने का निर्णय लिया। इसके बाद धर्मपरिवर्तन कर निखत से नायरा बन गई। धर्मपरिवर्तन के बाद निखत ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद निखत ने अपना नाम नायरा सिंह कर लिया। नायरा सिंह व प्रदीप सिंह ने बीती 14 जनवरी 2022 को हिन्दू रीति रिवाज से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के समय दोनों ने एक शपथ पत्र भी बनवाया था। जिसमें दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही है। इसमें निखत ने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म स्वीकार कर रही हूं।
READ MORE ==नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटा, मौत
इस विवाह के बाद दोनों ही पति पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। पति प्रदीप का कहना है कि उसकी पत्नी नायरा सिंह अपने मायके वालों से मिलने अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। नायरा सिंह का फोन भी बंद हो गया। प्रदीप का कहना है लम्बे समय तक किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। प्रदीप का कहना है कि अब उसे जानकारी मिली है कि उसकी पत्नी नायरा सिंह के मायके वाले 4 दिसम्बर को उसका निकाह कर रहे हैं। जिसका उन्हें कोई अधिकार नहीं है। प्रदीप ने यह भी बताया कि शादी के समय उसकी पत्नी नायरा सिंह ने पुलिस को भी बयान दिया था कि मैंने प्रदीप के साथ विवाह कर लिया है और परिवार वाले मुझे धमका रहे हैं। इस बारे में एसपी देहात राजकुमार का कहना है कि जांच में पता चला है कि इस युवती ने मंदिर में प्रदीप नाम के युवक से शादी की है। लेकिन शादी रजिस्टर्ड नहीं है। जांच के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी।
READ MORE ==हाईकोर्ट में पेटीएम से टिप लेने वाला अर्दली सस्पेंड