बिल्सी के दूल्हे की स्टेज पर दुल्हन से अश्लील हरकत, शादी से इंकार

0
264
बिल्सी के दूल्हे की स्टेज

बिल्सी के दूल्हे की दुल्हन से स्टेज पर अश्लील हरकत से दुल्हन नाराज हो गई। जिससे नाराज दुल्हन का शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत करा दिया है लेकिन दुल्हन अभी साथ नहीं रह रही है।
यहां बता दें कि यूपी के बदायूं जनपद के थाना बिल्सी के एक गांव का रहने वाले एक युवक का विवाह जनपद संभल के थाना बहजोई के पवांसे की एक लडकी से तय हुई। 28 नवंबर को बारात बदायूं से पवांसा पहुंची। बारात की खातिरदारी हुई। खातिरदारी के बाद बारात की चढत हुई। चढत के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। जयमाल के समय जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाने का प्रयास किया वैसे ही दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को उठा लिया। इसके बाद लोगों के कहने पर दूल्हे को नीचे उतारा तब कहीं जाकर दुल्हने जयमाला पहनाई इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को जयमाला पहना दी लेकिन दुल्हन चिढ गई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इसी समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिससे दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने वहीं पर बखेडा खडा कर दिया। इसके बाद दुल्हन स्टेज से नीचे उतर आई और उसने इस दूल्हे के साथ शादी से स्पष्ट इंकार कर दिया।

READ MORE ==अपहरण, धर्मपरिवर्तन, गैंगरेप, गाय का मांस खिलाया, चंगुल से छूटी युवती की कहानी

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बहजोई प्रभारी पंकज लवानियां मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे तैसे मामला शांत कराया। दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके साथियों को बंधक बना लिया। अब दूल्हा व दुल्हन ने कुछ समय के लिए अलग अलग रहने का निर्णय लिया है। यहां बता दें कि सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा व दुल्हन पहले ही विवाह कर चुके हैं। इन दोनों की शादी हो चुकी है और शादी का प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। इसलिए यह दोनों पति पत्नी हैं। चूंकि इस समय विवाद हुआ है इसलिए कुछ समय के लिए दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया है। यहां यह भी गौरतलब है कि जब दोनों ही पक्ष शादी करने में सक्षम थे तब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ इन लोगों को किस आधार पर दिया गया था। इन दोनों पक्षों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए।

READ MORE ==होटल में छापा प्रेमी जोडे पुलिस ने लिए हिरासत में, भीड एकत्र हुई

(Visited 1,200 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here