अमर भास्कर डाट काम की खबर का असर बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज

0
405

अमर भास्कर डाट काम की खबर का असर हुआ है। बिसौली पुलिस ने बलात्कार का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बदायूं पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडिल से यह जानकारी दी है।
यहां बता दें कि जनपद बदायूं के कस्बा व थाना बिसौली की एक कालोनी की रहने वाली महिला के घर में रविवार की शाम को एक युवक विशाल घर में घुस गया उसने घर में घुसकर महिला को गिरा लिया। महिला की शलवार का नाडा तोड दिया व उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस समय महिला का पति घर में नहीं था। महिला का पति हलवाई का काम करता है एवं इस दिन महिला का पति हलवाईगीरी करने गया हुआ था।

Read More ====बिसौली: शार्ट सर्किट से घर में भीषण आग, पांच लोग बाल बाल बचे

महिला ने विशाल के हाथ में काट लिया पकड ढीली होने पर महिला भाग गई व चीख कर घर से बाहर आ गई थी। घर से बाहर आ जाने के कारण विशाल उस समय आयंदा बलात्कार की धमकी देकर घर से चला गया। इसके बाद विशाल रात में अपने तीन चार अन्य साथियों को लेकर महिला के घर पर आया व दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह धमकी देकर चला गया। पीडित महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। पीडिता की इस समस्या को अमरभास्कर डाट काम ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बदायूं पुलिस ने ट्वीटर हैंडिल ने बताया कि प्रकरण के संबंध में बिसौली पुलिस को निर्देशित किया है मामले पर गंभीरता के आधार पर कारवाई की जानी चाहिए। इसके बाद दोबारा से बदायूं पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडिल से बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Read More ====नाबालिग को जबरन घर से खींचकर शादी का प्रयास, मां ने तहरीर दी

(Visited 244 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here