बदायूं के युवक ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जान से मारने की धमकी, एटीएस ने किया गिरफ्तार

0
267
बदायूं के युवक ने

बदायूं के युवक ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जान से मारने की धमकी दी है। युवक को एटीएस ने बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस युवक ने ईमेल के जरिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी।
यहां बता दें कि यूपी के जनपद बदायूं के आदर्शनगर कालोनी में रहने वाले एक युवक अमन सक्सेना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को धमकी भरा एक ईमेल भेजा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पूंछतांछ में यह भी बताया कि उसके साथ गुजरात की एक लडकी व दिल्ली का एक और लडका भी शामिल हैं। इस मामले में गुजरात एटीएस ने शनिवार को देर रात हिरासत में लिया था। इसके बाद लगभग एक घंटे तक पूंछतांछ की तब उसने कुछ जानकारियां उपलब्ध कराईं थीं। इसके बाद एटीएस उसे अपने साथ ले गई। धमकी भेजने वाले इस लडके ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। यह लैपटाट चोरी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

READ MORE ==बरेली में महिला ने पडोसी के बेटे की हत्या कर पी लिया खून, उम्रकैद

लेकिन लेपटाप बरामद होने के बाद इस लडके को एक छात्र होने के कारण सुधरने का एक मौका देते हुए कारवाई नहीं की थी। आरोपी अमन सक्सेना के पिता का नाम सुभाष सक्सेना है और वह बदायूं नगर की आदर्शनगर कालोनी में रहता है। अमन के पिता पावर कार्पोरेशन में कार्यरत थे जिन्होंने पारिवारिक पस्थितियों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अमन का परिवार मूल रूप से दातागंज के एक मोहल्ले का रहने वाला है। अमन ने पहले जीटीआई की थी। इसके बाद उसने मुम्बई से आई आई टी की पढाई की है। अमन का परिवार से बहुत ज्यादा ताल्लुकात नहीं रहता है। अमन के पिता ने अमन से लगभग एक साल पहले उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसका कारण यह बताया जाता है कि अमन दिल्ली की एक लडकी के चक्कर में फंसा हुआ है। वह अपने पिता से केवल रूपए ही मांगने आता था।

READ MORE ==अखिलेश शिवपाल के समझौता मेें बहू डिंपल गवाह

अमन के पिता सुभाष सक्सेना ने बताया कि अमन शुक्रवार को आया था, और इस बार भी वह रूपए मांगने ही आया था। अमन ने जब ईमेल भेजा तब अमन के ईमेल को ट्रेस करने के लिए सर्विंलांस तकनीकि का प्रयोग किया गया था। इसके बाद इसी लोकेशन के आधार पर अमन को पुलिस ने ट्रेस किया कि वह इस समय कहां है। जब एटीएस कंफर्म हो गई कि अमन कहां है तब एटीएस ने बदायूं पहुंचकर पहले अमन के घर की सादे कपडों में रेकी की। रेकी के बाद जब पूरी लोकेशन एटीएस को मिल गई तब स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को एटीएस ने पकड लिया। एटीएस ने थाने में इस आरोपी से पूंछतांछ की तब उसने गुजरात की एक लडकी व दिल्ली के एक लडके को भी अपना साथी बताया है। इस धमकी के मकसद के बारे में मीडिया ने जब जानकारी करनी चाही तब कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद एटीएस अपने साथ ले गई है।

READ MORE ==बदायूं में चूहे की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

(Visited 945 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here