लाल सूटकेस वाली लाश आरूषि यादव की, पिता ने हत्या कर फेंकी

0
417
लाल सूटकेस वाली लाश

लाल सूटकेस वाली लाश अरूषि यादव की निकली। पिता ने हत्या कर लाश फेंकी थी। युवती के मां व भाई ने लाश की शिनाख्त की। इस मामले में पुलिस ने आरूषि के पिता मां व भाई को हिरासत में ले लिया है।
यहां बता दें कि बीते शुक्रवार को मथुरा के पास युमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के किनारे ट्राली बैग में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के अनुसार यह लाश दिल्ली के गांव मोडबंद की रहने वाली आरूषि यादव की है। आरूषि अचानक ही तीन दिन पहले गायब हो गई थी। जब आरूषि वापस आई तब पिता ने गुस्से में आरूषि की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश यमुना ऐक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दी थी। आरूषि की हत्या उसके पिता ने 17 नवंबर को दोपहर में की थी। इस लाश के वहां मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया व अपने सभी थानों मे आरूषि का फोटो वायरल किया था।

READ MORE==संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी रील्स व वीडियो देखकर कर रहे थे मनोरंजन

इसके साथ ही सभी से युवती के विषय में जानकारी चाही थी। यहां बता दें कि पुलिस ने इस काम के लिए बडी संख्या में मोबाइल ट्रेस करने के साथ ही 300 से अधिक सीसीटीवी भी खंगाले थे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मथुरा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नंबरों पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि लाल सूटकेस वाली लाश मामले में दिल्ली के मोडबंद गांव की आरूषि यादव गायब है। जारी किए गए फोटो की शक्ल आरूषि से मिलती है। इसके बाद मथुरा पुलिस ने दो टीमें दिल्ली भेजीं वहां जाकर पता लगा कि दिल्ली के रहने वाले नितेश यादव की लडकी आरूषि गायब है और उसकी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई है। जबकि नितेश यादव भी घर से गायब थे पुलिस ने नितेश यादव को भी ढूंढ निकाला इसके बाद तीनों को लेकर पुलिस राया पीएम हाउस पहुंची जहां युवती की मां व भाई से उसकी शनाख्त कराई दोनों ने युवती की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूंछतांछ कर रही है। सूत्रों के अनुसान युवती अचानक ही तीन दिन तक घर से गायब रही जब युवती घर वापस लौटी तब पिता नितेश अपना आपा खो बैठा और उसने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश ट्राली बेग में भरकर यमुना एक्सप्रेस वे के समीप सर्विस रोड पर फेंक दी थी।

READ MORE==एसएसपी आफिस में पत्नी व सालियों ने सिपाही को धुना

(Visited 960 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here