बजीरगंज: दो करोड की अफीम के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

0
287
बजीरगंज: दो करोड की अफीम

बजीरगंज में दो करोड की अफीम के साथ पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेडा है। आरोपी पडोसी जिले बरेली के थाना सिरौली के गांव गिरधरपुर के रहने वाले हैं। इस क्षेत्र में अफीम का अवैध कारोबार बहुत तेजी से चल रहा है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज के करेंगी रोड का है। बजीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि बजीरगंज करेंगी रोड पर बने एक कोल्ड स्टोर के समीप अफीम की तस्करी होने वाली है। पुलिस ने इस सूचना पर इस क्षेत्र की घेरा बंदी कर ली थी। पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो के साथ साढे पांच किलो अफीम मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दो करोड की अफीम के साथ पकडा जाना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना पता ग्राम गिरधरपुर थाना सिरौली जिला बदायूं बताया। सूत्र बताते हैं कि यह लोग लम्बे समय से इस क्षेत्र से तस्करी कर रहे हैं। आरोपी इंद्रपाल व गीता यही व्यवसाय कर रहे हैं। गीता झारखंड की रहने वाली है व पहले से ही अफीम तस्करी में लिप्त है।

READ MORE ==बिसौली में आरएसएस नेता के घर हुई दस लाख की चोरी का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं

वह इंद्रपाल से मिली तब उसने इंद्रपाल को भी इस धंधे में शामिल कर लिया है। इस दंपति पर पंजाब के लुधियाना में भी एक मुकदमा दर्ज है। वह यह सप्लाई यहां से लेकर झारखंड तक करती है। यहां गौरतलब बात यह है कि बीते एक माह में अकेले बजीरगंज थाना क्षेत्र में लगभग पांच करोड की अफीम के साथ अफीम तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिन्हें पुलिस जेल जा चुके हैं। यहां सबसे जरूरी बात यह है कि जब यहां लगातार अफीम तस्कर पकडे जा रहे हैं तब पुलिस यह क्यों नहीं खंगाल रही है कि अफीम के असली थोकदार कौन हैं। यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि अफीम की यहां खफत होती है या फिर यहां से अफीम किसी खफत के बडे अड्डे पर पहुंचाई जाती है। अगर पुलिस इन तस्करों के असली अड्डों को समाप्त कर दे तब इस क्षेत्र से तस्करी समाप्त हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस तस्करी में कुछ पुलिस के लोग भी सहयोग करते हैं।

READ MORE ==कल्कि महोत्सव में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की गणेश वंदना, मुस्लिम धर्मगुरू नाराज

(Visited 629 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here