बजीरगंज में बेटा व बहू ने सुपारी देकर कराई थी रिटायर्ड टीचर की हत्या

0
207
बजीरगंज में बेटा व बहू

बजीरगंज में बेटा व बहू ने सुपारी देकर अपने रिटायर्ड पिता की हत्या कराई थी। थाना पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना का खुलासा किया है।
यहां बता दें कि यूपी के जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव अमरोली का है। बीती को एक गांव से सब्जी लेने जाते समय रिटायर्ड टीचर को गोली मार दी थी। Monu Mahajanजिससे उनकी मौत हो गई थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इस मामले का खुलासा एसएसपी ओपी सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में किया। एसएसपी ने बताया कि रिटायर्ड टीचर सत्यपाल सिंह वर्ष 2019 में रिटायर हुए थे। उनकेे दो बेटे हैं रिटायरमेंट के बाद वह अपने छोटे बेटे के साथ रहने लगे। इसके बाद सत्यपाल सिंह ने अपने छोटे बेटे को एक प्लाट चंदौसी में खरीदकर दिया, दूध के व्यवसाय के लिए भैंस खरीदकर दी थी। अध्यापक ने अपने छोटे बेटे के साथ एक ट्रैक्टर व अल्टो कार भी खरीदकर दी थी। इसके साथ ही पेंशन का पैसा भी वह विपिन के साथ्ज्ञ ही खर्चा करते थे।

READ MORE ==बिसौली के कोल्डस्टोर मालिक पर महिला मजदूर से छेडछाड का मुकदमा दर्ज

फिर भी विपिन की पत्नी का व्यवहार बेहद खराब हो जाने के कारण वह उससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि बिपिन की पत्नी ने उनके साथ अभद्रता की थी। इसी कारण लगभग छह माह पहले वह अपने बडे बेटे हरीश के साथ रहने लगे। हरीश के साथ रहने के कारण उनका छोटा लडका व पुत्रवधू नाराज रहने लगे। उन्हें पेंशन मिलना बंद हो गई थी। इस कारण से वह मृतक से नाराज हो गए थे। इन दोनों ने अपने पिता की हत्या का मन बनाया। इस हत्या के लिए बेटा व बहू ने सुपारी देने का विचार किया। यह कार्य बरेली के थाना सुभाष नगर के रहने वाले राहुल ने कराया था। राहुल ने बांस मंडी के रहने वाले अरूण को सत्यपाल सिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आर्यन उर्फ कुनाल सिंह पुत्र विजय पाल सिंह, राहुल पुत्र सतीश सिंह, अरूण पुत्र वेदप्रकाश, विपिन पुत्र सत्यपाल सिंह व पूजा पत्नी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

READ MORE ==मस्जिद में मौलवी ने पांच साल की बच्ची से की छेडखानी, गिरफ्तार

(Visited 592 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here