सिविल बार के वकीलों ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि

0
140
सिविल बार

सिविल बार ऐसोसिएशन बिसौली के वकीलों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की।
यहां बता दें कि शुक्रवार को सिविल बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रंद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामवीर सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में लगा दिया। उन्होंने गरीबों व किसानों के लिए जो किया वह पहले कभी कोई नहीं कर पाया था। दवाई का पर्चा 1 रूपए का उन्हीं की देन था। सैनिकों के शवों को उनके घरों तक पहुंचने की व्यवस्था भी नेताजी ने अपने रक्षा मंत्री के कार्यकाल में ही की थी। सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रामबाबू पंडित ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों व कमजोरों के मसीहा थे। राजनीति में उनका नाम सदैव के लिए अमर रहेगा। आशिक अली एडवोकेट ने कहा कि जब भी समाजवाद की चर्चा होगी तब मुलायम सिंह यादव का नाम अवश्य लिया जाएगा।

READ MORE बिसौली: लापता प्रेमी की लाश ढूंढने को जेसीबी से खुदवाया खेत, नहीं मिली लाश, छोड दिया मुल्जिम

भले ह ीवह देश के प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए हों लेकिन उन्होंने देश के लिए वह कर दिया जो कई प्रधानमंत्री भी नही ंकर पाए। सिविल बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा किय देश ने एक बडा सितारा खो दिया। सचिव पंकज शर्मा ने कहा कि समाजवादी नेता के रूप में मुलायम सिंह यादव का नाम सदैव के लिए स्वर्ण अक्षरों में याद दिया जाएगा। इस मौके पर जय सिंह राजपूत एड०, मनोज कुमार शर्मा एड०, जुगल किशोर शर्मा एड० ठा० जितेन्द्र सिंह एड०, राकेश यादव एड०, रनवीर सिंह यादव एड०, यज्ञपाल सिंह एड०, रावेन्द्र प्रकाश शर्मा एड०, विपिन माथुर एड०, विपिन यादव एड०, अजीत यादव एड०, राम लखन यादव एड०, ब्रजपाल सिंह यादव एड०, राहुल यादव एड०(भीष्म) आदि सभी सम्मानित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

READ MORE मुलायम सिंह की तेरहवीं के नाम पर चंदा वसूली, रसीद वायरल, कार्यक्रम रोका

(Visited 149 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here